Last Updated:
Crude Price : ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने 28 अक्टूबर की रात सऊदी अरब की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर हमला किया, जिससे ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़नी शुरू हो गई हैं. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर फिर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंचा है, जबकि डब्ल्यूटीआई भी 101 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है.
ब्रेंट क्रूड का भाव 27 अक्टूबर को 2 डॉलर नीचे आया था.
नई दिल्ली. कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल दिख रहा है. यह उछाल ईरान के समर्थक हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब की रिफाइनरी पर हमला किए जाने के बाद आया है. सऊदी अरब सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है और रिफाइनरी पर हमला होने से मिडिल ईस्ट के साथ अन्य देशों को भी तेल की सप्लाई पर असर पड़ सकता है. इस ताजा खतरे को देखते हुए ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की डिमांड और बढ़ गई, जिसके बाद कीमतों में भी उछाल दिखा.
About the Author
Pramod Kumar Tiwari
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…