भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आरयू मास कॉम में बनेगा स्टूडियो



विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन में आधुनिक डिजिटल स्टूडियो की स्थापना को लेकर तकनीकी सर्वे किया गया। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और मुंबई से आई ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) की टीम ने विभाग की मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रस्तावित इंटरैक्टिव स्टूडियो के लिए स्थल निरीक्षण किया। सर्वे टीम में बेसिल के डॉ. सुनील करे, रणजीत बेदी, प्रोबिन मंडल और एचआरडी के चंदन कुमार, अभिनव कोहली व नमदिप्ता साहु शामिल थे। वहीं सीवीएस निदेशक डॉ. स्मृति सिंह, आईटी निदेशक डॉ. राजकुमार और मास कॉम के निदेशक डॉ. बसंत कुमार झा ने टीम को विस्तृत जानकारी दी। राज्य सरकार उच्च शिक्षा में लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) के जरिए डिजिटल लर्निंग को मजबूत कर रही है। इस परियोजना से विभाग पूरी तरह स्मार्ट क्लासरूम में तब्दील होगा और उच्च स्तरीय डिजिटल शैक्षणिक सामग्री तैयार हो सकेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top