भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आजसू के 40वें स्थापना दिवस को लेकर निकाला गया मशाल जुलूस




सिटी रिपोर्टर | बोकारो धनबाद में आयोजित होने वाली आजसू पार्टी की जन आक्रोश रैली व 40वें स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान आजसू नेताओं ने जनता से धनबाद में आयोजित स्थापना दिवस समारोह एवं जन आक्रोश रैली में शामिल होने की अपील की। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि आजसू पार्टी का 40 वर्षों का संघर्ष, त्याग और जनहित की राजनीति का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जन आक्रोश रैली झारखंड की जनता की भावनाओं, अधिकारों और आकांक्षाओं की सशक्त अभिव्यक्ति बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से बड़ी संख्या में धनबाद पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं केंद्रीय महासचिव अजय सिंह, जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने भी संबोधित किया। मौके पर केंद्रीय सदस्य महेंद्र चौधरी, सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, अशोक महतो, बंकु बिहारी, कमलेश महतो, करण महतो आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top