भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आज आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन:प्रदेश संगठन की कमियों और...




भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को रांची आएंगे। रांची एयरपोर्ट से निकलने के बाद वे धरती आबा बिरसा मुंडा, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर और कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देंगे। इसके बाद नितिन नबीन प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। उनके स्वागत की तैयारियों के लिए शुक्रवार को पार्टी के सभी मोर्चों और विभागों की बैठक हुई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने तैयारियों की समीक्षा की। 7 जून को नितिन नबीन के रजरप्पा जाने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। नितिन नबीन प्रदेश संगठन की कमियों और खूबियों की दो दिनों तक पड़ताल करेंगे। लगातार दो विधानसभा चुनाव में बैक टू बैक हार का मुंह देखने वाले प्रदेश संगठन के नेताओं से वह इसका कारण जानना चाहेंगे। रांची में ही पढ़ाई करने वाले नितिन नबीन को झारखंड बीजेपी की अच्छी समझ है, जिसके आधार पर वे संगठन को धार देने की कोशिश करेंगे। इस प्रवास को प्रदेश भाजपा ऐतिहासिक बनाने में जुटी है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय में व्यवस्था टोली बैठी, जिसने भावी कार्यक्रमों की तैयारी और उसकी समीक्षा की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, बिरसा मुंडा, कर्पूरी ठाकुर, कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण आदि कार्यक्रमों की जानकारी ली। प्रदेश महामंत्री अमर बावरी ने बताया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top