भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर के स्टूडेंट्स की जान है ‘मिस्टर मोमो’, 10 साल से किफायती...


Last Updated:

Jamshedpur Famous Street Food Mr. Momo: जमशेदपुर के अभय ने अपनी स्टूडेंट लाइफ में यह महसूस किया कि छात्रों के पास पैसे कम होते हैं और उन्हें बढ़िया खाने का मन होता है तो ऑप्शन बहुत कम हैं. इसी समस्या ने उन्हें आइडिया दिया और ‘मिस्टर मोमो’ नाम से उन्होंने स्टॉल शुरू किया. यहां बेहद कम कीमत पर बेहतरीन स्वाद परोसा जाता है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. स्कूल और कॉलेज के दिनों में अक्सर ऐसा होता है कि बाहर कुछ अच्छा खाने का मन तो करता है, लेकिन जेब में सीमित पैसे होने के कारण इच्छाओं को दबाना पड़ता है. जमशेदपुर के युवा उद्यमी अभय ने भी अपने छात्र जीवन में इस स्थिति को करीब से महसूस किया था. यही अनुभव आगे चलकर उनके लिए एक बिजनेस आइडिया बन गया और उन्होंने शुरू किया अपना फूड स्टार्टअप ‘मिस्टर मोमो’, जो आज शहर के हजारों छात्रों की पसंद बन चुका है.

कम कीमत में जबरदस्त स्वाद
अभय बताते हैं कि पढ़ाई में वह अच्छे थे, लेकिन शुरू से ही उनका झुकाव नौकरी से ज्यादा बिजनेस की ओर था. उनका मानना है कि व्यवसाय में सफलता के लिए सिर्फ किताबों की पढ़ाई नहीं, बल्कि अनुभव और लोगों की जरूरतों को समझना भी बेहद जरूरी होता है. इसी सोच के साथ उन्होंने करीब 10 साल पहले अपने सपनों को आकार देना शुरू किया और छात्रों को ध्यान में रखकर एक ऐसा फूड आउटलेट तैयार किया, जहां स्वाद के साथ-साथ कीमत भी जेब पर भारी न पड़े.

30 रुपये से शुरुआत
आज मिस्टर मोमो के जमशेदपुर में तीन आउटलेट संचालित हो रहे हैं, लेकिन सबसे खास और पहला आउटलेट एनआईटी गेट के पास स्थित है. यहां रोजाना बड़ी संख्या में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग के छात्र पहुंचते हैं. अभय ने अपने मेन्यू को इस तरह तैयार किया है कि कम बजट में भी छात्र अपनी पसंद का खाना खा सकें. यहां बर्गर की शुरुआती कीमत मात्र 30 रुपये है, जबकि मोमोज भी केवल 30 रुपये में उपलब्ध हैं.

कम पैसे में स्टूडेंट्स ले सकें स्वाद
मिस्टर मोमो की खासियत सिर्फ कम कीमत नहीं, बल्कि वैरायटी भी है. अभय बताते हैं कि उनके पास 20 से अधिक तरह के फूड आइटम उपलब्ध हैं. इनमें अलग-अलग तरह के सैंडविच, बर्गर, मोमोज, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज और कई अन्य स्नैक्स शामिल हैं. उनका उद्देश्य हमेशा यही रहा है कि छात्रों को स्वादिष्ट भोजन सही कीमत पर मिले और उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने की चिंता न करनी पड़े.

युवाओं के बीच हो रहा लोकप्रिय
अभय कहते हैं कि छात्र जीवन में पैसों की सीमाएं क्या होती हैं, यह वह खुद अच्छी तरह समझते हैं. इसलिए उन्होंने अपने उत्पादों की कीमत ऐसी रखी है कि ग्राहकों को भी संतुष्टि मिले और व्यवसाय भी अच्छे से चलता रहे. यही वजह है कि आज उनका स्टार्टअप लगातार आगे बढ़ रहा है और युवाओं के बीच लोकप्रिय हो चुका है.

शहर में छाए हैं मिस्टर मोमो
यहां मोमोज खाने पहुंचे अर्पित बताते हैं कि मिस्टर मोमो का स्वाद उन्हें बेहद पसंद है. जब भी शाम को कुछ खाने की इच्छा होती है, वह अक्सर यहां आ जाते हैं. वहीं, रोहन का कहना है कि यहां का हर फूड आइटम स्वादिष्ट होता है और सबसे बड़ी बात यह है कि अभय का व्यवहार भी ग्राहकों को बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करता है. स्वाद, गुणवत्ता और किफायती कीमत का यही मेल आज मिस्टर मोमो को जमशेदपुर के छात्रों के बीच एक खास पहचान दिला रहा है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top