भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आज जनता दरबार स्थगित लोगों से नहीं आने की अपील



जिले के आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाला जनता दरबार 18 अगस्त को स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने इसकी जानकारी देते हुए आमजनों से उक्त तिथि को जनता दरबार में अपनी समस्याएं लेकर नहीं आने की अपील की है।जिला प्रशासन के अनुसार उपायुक्त कार्यालय कक्ष में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचते हैं। जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top