भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

काला चना, मूंगफली और स्वीट कॉर्न से बनाएं रांची की फेमस ड्राई...


X

प्रोटीन

रांची की इस चाट का स्वाद है खास, चना-मूंगफली के साथ ऐसे बनाएं ड्राई घुघनी

 

arw img

Dry Ghughni Chaat Recipe: रांची में काला चना, मूंगफली और स्वीट कॉर्न से बनने वाली ड्राई घुघनी चाट काफी पसंद की जाती है. यह स्वादिष्ट होने के साथ आसान भी है. इसे लंच या शाम के स्नैक के तौर पर खा सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले काला चना और मूंगफली को रातभर पानी में भिगो दें. सुबह इन्हें धोकर एक चम्मच तेल के साथ धीमी आंच पर पकाएं. इसमें स्वीट कॉर्न भी डाल दें. करीब 15-20 मिनट तक ढककर पकाएं. जब चना और मूंगफली अच्छी तरह पक जाएं तो गैस बंद कर दें. अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च डालें. ऊपर से कश्मीरी लाल मिर्च और नींबू का रस डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. शाम के स्नैक के लिए इसमें थोड़ा चनाचूर या सेव भुजिया डाल सकते हैं. चाहें तो इसमें उबला आलू भी मिला सकते हैं. हालांकि, लंच में इसे बिना सेव-मिश्रण के खाना बेहतर रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top