भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आज से बदलेगा मिजाज, इस इलाकों में आंधी-बारिश-वज्रपात का अलर्ट


Last Updated:

झारखंड में आज से मौसम बदलेगा. अधिकांश हिस्सों में बादल छाएंगे. हल्के से मध्यम बारिश होगी. तापमान गिरने से गर्मी से राहत मिलेगी. धनबाद, रांची और बोकारो में तेज आंधी चलेगी. वज्रपात का भी अलर्ट है. गढ़वा और पलामू में लू चलेगी. अगले एक सप्ताह तक मौसम अस्थिर रहेगा.

ख़बरें फटाफट

झारखंड: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इस इलाकों में आंधी-बारिश-वज्रपात का अलर्ट Zoom

झारखंड वेदर अपडेट

रांचीः झारखंड में आज यानी 16 मई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इस बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

कहीं आंधी-बारिश, कहीं हीटवेव का दौर
राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आज दो तरह का मौसम देखने को मिलेगा:

  • आंधी-बारिश और वज्रपात: उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा के आसार हैं. उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के बाकी भागों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
  • लू का प्रकोप: मौसम के इस बदलाव के बीच राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों, जैसे गढ़वा और पलामू में गर्म हवाएं (हीटवेव) चलने की संभावना जताई गई है.

17 और 18 मई को बढ़ेगा असर

  • 17 मई को मौसम का असर और ज्यादा व्यापक होगा. धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ और रांची सहित उत्तर-पूर्वी व मध्य झारखंड में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज/यलो अलर्ट है. 18 और 19 मई को भी लगभग पूरे राज्य में यही स्थिति बनी रहेगी, जबकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में लू का असर जारी रहेगा.

अगले एक हफ्ते तक राहत और आफत का खेल

  • मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 और 21 मई को उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी. रांची में भी 19 मई तक लगातार बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने के संकेत हैं. कुल मिलाकर अगले एक सप्ताह तक झारखंड का मौसम अस्थिर बना रहेगा. खराब मौसम और आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top