भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास मीरा मुंडा की कार ऑटो से टकराई,...




भास्कर न्यूज| सरायकेला आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित टोल ब्रिज के समीप रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी एवं भाजपा नेत्री मीरा मुंडा की कार एक ऑटो से टकरा गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि टक्कर से मीरा मुंडा की कार को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा टोल ब्रिज के पास हुआ। इसके बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि ऑटो चालक समेत सभी लोग सुरक्षित रहे। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद मीरा मुंडा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने सबसे पहले ऑटो चालक का हालचाल जाना। उन्होंने चालक से कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उसे किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है। चालक के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद उन्होंने किसी प्रकार के विवाद या बहस से बचते हुए शांतिपूर्वक स्थिति संभाली। मौके पर मौजूद लोगों ने उनके व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के बाद अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है। मीरा मुंडा ने संयम और संवेदनशीलता का परिचय दिया। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, वार्ड संख्या-11 के पार्षद पुत्र गोपी सिंह समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में स्थिति सामान्य रही। यातायात भी जल्द बहाल हो गया। हादसे में किसी के घायल नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली। वहीं, मीरा मुंडा के शांत और मानवीय व्यवहार की क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top