भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जहर खाकर तीन लोगों ने िकया आत्महत्या का प्रयास, सभी सदर अस्पताल...



गुमला|शहर के जशपुर रोड स्थित टंगरा मार्केट के पास से एक ऑटो चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ऑटो चालक ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र के वाहन चालकों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार कलिगा निवासी भुनेश्वर साहू, जो ऑटो चलाने के साथ-साथ सब्जी व्यवसाय से भी जुड़े हैं, सोमवार की सुबह जशपुर रोड स्थित सब्जी मंडी में टमाटर की थोक खरीदारी करने पहुंचे थे। भुनेश्वर ने अपना ऑटो टंगरा स्कूल के पास खड़ा किया और मंडी के भीतर चले गए। ​जब वे कुछ देर बाद टमाटर लेकर वापस लौटे, तो वहां अपना ऑटो न पाकर दंग रह गए। उन्होंने आसपास मौजूद दुकानदारों और लोगों से पूछताछ की, लेकिन ऑटो का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब वाहन का पता नहीं चला, तो पीड़ित ने गुमला थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन सौंपा। गुमला|जिले के अलग-अलग प्रखंडों में रविवार रात अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। सभी को गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा तत्काल सदर अस्पताल, गुमला में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार डिढौली निवासी 19 वर्षीय मनोज खड़िया, सिसई थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी व बरीसा असनी निवासी 21 वर्षीय अभिषेक एक्का ने अलग-अलग कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया। बताया गया कि मनोज खड़िया और अभिषेक एक्का ने घर में हुए आपसी विवाद से आहत होकर आवेश में यह कदम उठाया। वहीं, नाबालिग किशोरी ने माता-पिता की डांट-फटकार से नाराज होकर गुस्से में कीटनाशक पी लिया। कीटनाशक सेवन के बाद तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें सदर अस्पताल, गुमला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से तीनों की जान बच गई और फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top