भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोटा-सीकर को छोड़ अब भीलवाड़ा बना शिक्षा का नया हब, सरकारी विद्यालयों...


Last Updated:

Bhilwara Education News: राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में अब भीलवाड़ा नई मिसाल बनकर उभर रहा है. लंबे समय तक कोटा और सीकर को शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में देखा जाता रहा, लेकिन अब भीलवाड़ा के सरकारी विद्यालय अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गए हैं. आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, डिजिटल संसाधनों, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने से इन स्कूलों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम, प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ती सफलता और शिक्षा सुधार के प्रभावी मॉडल ने भीलवाड़ा को नई पहचान दिलाई है. शिक्षा विभाग की विभिन्न नवाचार योजनाओं और शिक्षकों की मेहनत से सरकारी विद्यालय प्रेरणादायक मॉडल बन रहे हैं. यही कारण है कि अब भीलवाड़ा का शिक्षा मॉडल राजस्थान के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बनता जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा: शिक्षा के क्षेत्र में भीलवाड़ा के सरकारी विद्यालय लगातार नई मिसाल कायम कर रहे हैं. जिले के सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र मार्ग ने रिकॉर्ड नामांकन, बेहतर प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दम पर प्रदेशभर में अलग पहचान बनाई है. इन विद्यालयों की उपलब्धियों को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने भी खुले मंच से उनकी सराहना की है. बेहतर शैक्षणिक माहौल, आधुनिक सुविधाओं और उत्कृष्ट परिणामों के कारण ये सरकारी स्कूल कई निजी विद्यालयों को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं. यही वजह है कि भीलवाड़ा का शिक्षा मॉडल अब पूरे राजस्थान के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है.

राजेंद्र मार्ग विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि प्रवेशोत्सव के दौरान प्रवेश प्रभारी बालचंद जैन के साथ बनाई गई रणनीति के तहत डोर-टू-डोर सर्वे कर ड्रॉपआउट और अनामांकित बच्चों को विद्यालय से जोड़ा गया. इसी का परिणाम है कि विद्यालय का नामांकन बढ़कर 2515 तक पहुंच गया है और दो नए संकाय भी प्रारंभ किए गए हैं. विद्यालय में पाठ्यक्रम नवाचार, अनुभवी शिक्षकों के प्रभावी अध्यापन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. साथ ही 45 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाकर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया है. भीलवाड़ा शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है और दोनों विद्यालयों का विशाल नामांकन सभी संस्था प्रधानों के लिए प्रेरणादायक है.

बड़ी से बड़ी चुनौतियों को भी सफलता में बदला
सुवाणा सीबीईओ रामेश्वर जीनगर ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा दोनों विद्यालयों की सराहना किया जाना पूरे शिक्षा विभाग के लिए गौरव की बात है. सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 3200 से अधिक छात्राओं का नामांकन है. इतने बड़े नामांकन के बावजूद विद्यालय का अनुशासित संचालन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और प्रभावी प्रबंधन पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन गया है. वहीं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र मार्ग में 2500 से अधिक विद्यार्थियों के नामांकन के बावजूद सफल संचालन को शिक्षा विभाग ने अनुकरणीय उदाहरण बताया है. मजबूत नेतृत्व, समर्पित शिक्षक और बेहतर प्रबंधन के बल पर बड़ी से बड़ी चुनौतियों को भी सफलता में बदला जा सकता है.

राजेश यादव ने अपने पत्र में सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा बिश्नोई तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र मार्ग के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत के नेतृत्व में मिली इस उपलब्धि का विशेष उल्लेख किया है. सेठ मुरलीधर विद्यालय में प्रदेश की सर्वाधिक बालिकाओं का नामांकन शिक्षा विभाग के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताया गया है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top