भास्कर न्यूज | बड़की सरिया जिला परिषद सदस्य अनुप कुमार पांडेय ने सोमवार को गिरिडीह बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने आरडीएसएस योजना के तहत सरिया क्षेत्र की विभिन्न बिजली समस्याओं के समाधान और नए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग की। जिप सदस्य ने मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि बागोडीह पंचायत के नीचे गली पासवान टोला व ऊपर टोला में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाए। साथ ही खेरोन गांव में भी नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर छूटे हुए घरों तक बिजली सप्लाई शुरू की जाए। इसके अलावा नावाडीह पंचायत के पिपराबाद स्थित सरिया–राजधनवार मुख्य सड़क पर बिजली सप्लाई बहाल करने, मंदरामो पूर्वी पंचायत के बाबा बैजनाथ चौक में बिजली नेटवर्क का विस्तार कर ट्रांसफार्मर लगाने तथा सरिया कॉलेज के सामने बिजली व्यवस्था ठीक करने की मांग रखी।
Source link