![]()
राजधानी में आयोजित आदिवासी एकता महाजुटान रैली को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि आज हम लोग यहां पर संघर्ष करने के लिए, आवाज देने के लिए, चेतावनी देने के लिए आए हैं। आदिवासियों ने राष्ट्र के विकास के लिए जमीन दी है। चाहे वो डैम हो, इंडस्ट्री हो, बड़ी परियोजना हो या बड़े-बड़े खदान हो इसमें सबसे बड़ा योगदान आदिवासियों का है। उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा-आरएसएस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सदन में चर्चा करते हुए संकल्प लिया है कि जनसंख्या के आधार पर आदिवासियों को 50 फीसदी सीट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह रैली सिर्फ राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं बल्कि आदिवासी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए है। लोकतंत्र में सबकी भागीदारी जरूरी है और आदिवासी समाज को उसकी आबादी के हिसाब से हक मिलना ही चाहिए।
Source link