भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

PM मोदी की फोटो हटवाई, प्रिंसिपल से हुई बहस और फिर FIR!...


Last Updated:

Maharashtra Politics: अमित ठाकरे और 20-25 अज्ञात लोगों पर पुणे में पीएम मोदी की तस्वीर हटाने को लेकर मामला दर्ज हुआ. अम‍ित ठाकरे के पीएम मोदी के फोटो हटाने के बाद शुरू हुए व‍ि‍वाद पर भाजपा ने आपत्ति जताई थी और पुलिस से केस दर्ज कराने की मांग की थी.

अमित ठाकरे ने PM मोदी की फोटो हटवाई, प्रिंसिपल से हुई बहस और फिर FIR!Zoom

अम‍ित ठाकरे पर केस हुआ दर्ज (फाइल फोटो)

पुणे. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित ठाकरे के पुणे दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में पीएम मोदी की तस्वीर हटाए जाने के बाद भाजपा की ओर से आपत्ति जताई गई और अब पुलिस ने अमित ठाकरे तथा 20-25 अज्ञात पदाधिकारियों, छात्रों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

आखिर पूरा मामला क्या है?
दरअसल, अमित ठाकरे सोमवार को पुणे के गणेशखिंड स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे थे. उनका दौरा छात्रों की समस्याओं और कॉलेज की सुविधाओं का जायजा लेने से जुड़ा था. रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने हॉस्टल, मेस और शौचालयों की व्यवस्था को लेकर कॉलेज प्रशासन से सवाल-जवाब किए. इसी दौरान कॉलेज कार्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर के बगल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी देखकर अमित ठाकरे ने आपत्ति जताई. उन्होंने अपने साथ मौजूद कार्यकर्ता से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने को कहा, जिसके बाद तस्वीर वहां से हटा दी गई.

शिवाजी महाराज के बगल में मोदी की फोटो पर क्यों जताई आपत्ति?
रिपोर्टों के अनुसार, जिस दीवार पर तस्वीरें लगी थीं, वहां छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ डॉ. बीआर आंबेडकर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तस्वीरें भी थीं. अमित ठाकरे ने सवाल उठाया कि सरकारी कॉलेज के कार्यालय में प्रधानमंत्री की तस्वीर शिवाजी महाराज की तस्वीर के बगल में क्यों लगाई गई है. उनके निर्देश के बाद उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर दीवार से उतार दी.

प्रिंसिपल ने शिकायत में क्या कहा?
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर चतु:शृंगी पुलिस ने अमित ठाकरे और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस के मुताबिक, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अमित ठाकरे और उनके साथ आए करीब 20 से 25 लोग बिना पूर्व अनुमति कॉलेज के प्रशासनिक कार्यालय में पहुंचे थे. शिकायत के अनुसार, इस दौरान कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल किए गए और कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर ऊंची आवाज में बातचीत हुई. शिकायत में यह भी आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर हटाने को लेकर आपत्ति जताए जाने के बावजूद तस्वीर हटा दी गई.

प्रिंसिपल ऑफिस में क्या हुआ?
शिकायत के मुताबिक, अमित ठाकरे कॉलेज के छात्रों के हॉस्टल, मेस और शौचालयों की स्थिति को लेकर जानकारी ले रहे थे. इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर उनकी नजर गई. तस्वीर हटाने को लेकर जब कॉलेज प्रशासन की ओर से आपत्ति जताई गई तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ. शिकायत में अमित ठाकरे और उनके साथ मौजूद लोगों पर कथित तौर पर नारेबाजी करने और कॉलेज प्रशासन को विरोध प्रदर्शन की चेतावनी देने का भी आरोप लगाया गया है. हालांकि ये शिकायत में लगाए गए आरोप हैं और इन आरोपों का अंतिम रूप से साबित होना अभी बाकी है.

भाजपा ने जताया विरोध
घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमित ठाकरे की कार्रवाई पर आपत्ति जताई. भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकारी संस्थानों में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत तस्वीरें लगाई जाती हैं और प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाना राजनीतिक रूप से गलत है. पुणे के भाजपा नेता गणेश बिडकर ने इसे राजनीतिक अपरिपक्वता बताया.

फिर कॉलेज ने क्या किया?
विवाद बढ़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को कॉलेज प्रशासन ने दोबारा उसी जगह लगा दिया. मीड‍िया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं के वहां पहुंचकर तस्वीर लगाने से पहले ही कॉलेज प्रशासन ने फोटो फिर से लगा दिया था.

About the Author

अरुण बिंजोला

अरुण बिंजोला वर्तमान में News18 हिंदी में एसोसिएट एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वह करीब 19 वर्षों से काम कर रहे हैं, जिसमें 13 वर्षों से अधिक समय डिजिटल मीडिया में बी…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top