भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आदिवासी महोत्सव, बदलेगी शहर की ट्रैफिक:जेल चौक से करमटोली चौक तक आज...




दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज रविवार को मोरहाबादी मैदान में होगा। तैयारी को लेकर गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने शुक्रवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सभी काम समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। वीवीआईपी आवागमन, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, पेयजल, बिजली, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया। दादेल ने कहा कि आगंतुकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। महोत्सव राज्य की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाने का अवसर है। उन्होंने विभागों को समन्वय से काम करने को कहा। महोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। ट्रैफिक रूट में बदलाव रविवार को जेल चौक से करमटोली चौक व करमटोली चौक से एसएसपी आवास मोड़ होते हुए गुटका चौक के रास्ते मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
सोमवार को जेल चौक से करमटोली चौक होते हुए एसएसपी आवास मोड़ के रास्ते मोरहाबादी रूट में चार पहिया वाहनों की इंट्री बंद रहेगी। यहां कर सकेंगे गाड़ी पार्क माोरहाबादी स्थित यूनिवर्सिटी फुटबाल मैदान : खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़ के अलावा रातू, कांके, पिठोरिया से आने वाले वाहन सवार। टीआरआई मैदान : बोड़ेया रोड से आने वाले वाहन सवार। डीआईजी मैदान : टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़, रिम्स और बरियातु से आने वाले वाहन सवार।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top