भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कौन हैं झारखंड के सोनम वांगचुक? रांची के जंतर-मंतर पर लगा पोस्टर,...


Last Updated:

JPSC Protest: रांची इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है. वजह है यहां के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का आंदोलन. अब इस धरना स्थल को रांची का जंतर-मंतर कहा जा रहा है. जबकि JPSC-JSSC एग्जाम में कथित गड़बड़ी के आरोप पर भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो को झारखंड का सोनम वांगचुक कहा जा रहा है. अब धरना स्थल पर लगे एक पोस्टर की तस्वीर सामने आई है. जिसमें पेपर में गड़बड़ियों के आरोपी अभय तिवारी को ‘सूरमा भोपाली’ कहकर तंज कसा गया.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

कौन हैं झारखंड के सोनम वांगचुक? रांची के जंतर-मंतर पर लगा पोस्टरZoom

रांची में धरना स्थल पर लगा पोस्टर.

रांचीः JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन की वजह से रांची चर्चा का केंद्र बनी हुई है. दिल्ली में हुए सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के ठीक बाद यह प्रदर्शन हुआ. ऐसे में रांची के धरना स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम की तुलना जंतर-मंतर से की जा रही है. आंदोलन के बीच स्टेडियम में लगे पोस्टर भी चर्चा का विषय बन गए. एक पोस्टर में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को ‘झारखंड का सोनम वांगचुक’ बताया गया. जबकि दूसरे पोस्टर में पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी को ‘सूरमा भोपाली’ कहकर निशाना बनाया गया.

कौन हैं झारखंड के सोनम वांगचुक
देवेंद्र नाथ महतो इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा बनकर सामने आए हैं. वह छात्रों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं. स्टेडियम में लगे पोस्टर के मुताबिक, उनका सत्याग्रह धरना 25 जुलाई 2026 से चल रहा है. जबकि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 2 अगस्त से शुरू की गई. देवेंद्र का कहना है कि JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आने और व्यवस्था में सुधार होने तक आंदोलन जारी रहेगा. देवेंद्र नाथ महतो रांची जिले के राहे प्रखंड के कापीडीह गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की. मैट्रिक और इंटर के बाद ग्रेजुएशन, B.Ed और दो विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रथम श्रेणी से किया. संस्कृत और क्षेत्रीय भाषा में उच्च शिक्षा हासिल करने के बावजूद उन्होंने छात्रों के अधिकारों की लड़ाई को अपना रास्ता चुना.

कौन है अभय तिवारी
रांची में प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों का आरोप है कि झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की गई. लिहाजा इसे रद्द किया जाए. छात्रों की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी और हेमंत सोरेन सरकार के बीच बातचीत चल रही है. इसी बीच, पेपर लीक रैकेट में झारखंड के गोड्डा जिले में नियुक्‍त ब्‍लॉक सप्‍लाई ऑफिसर अभय तिवारी का नाम सामने आया. CID ने अभय तिवारी को गिरफ्तार किया है. अभय को पेपर लीक और गड़बड़ियों का मास्टर माइंड बताया जा रहा है.

14वीं JPSC परीक्षा से शुरू हुआ विवाद
JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 को लेकर विवाद उस समय बढ़ा, जब 2 जुलाई को रिजल्ट आया. छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए आंदोलन शुरू किया. आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने OMR शीट, परीक्षा प्रक्रिया और रिजल्ट से जुड़े कई सवाल उठाए और इनकी स्वतंत्र जांच की मांग की. इसके बाद छात्रों ने 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने, CBI जांच कराने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की मांग उठाई. छात्रों ने सरकार को कथित गड़बड़ियों से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य भी उपलब्ध कराने की बात कही. सरकार की ओर से भी छात्रों से परीक्षा में हुई गड़बड़ियों से संबंधित प्रमाण मांगे गए.

सरकार से कई दौर की बातचीत
शनिवार को आंदोलन के दौरान सरकार और छात्रों के बीच कई दौर की बातचीत हुई. स्टेट गेस्ट हाउस में छात्र प्रतिनिधिमंडलों के साथ मंत्रियों ने बातचीत की. अलग-अलग छात्र संगठनों और गुटों से भी सरकार ने वार्ता की. सरकार ने छात्रों से सुझाव और दस्तावेज ईमेल के जरिए देने को कहा. छात्रों का कहना है कि उन्होंने JPSC के अलावा JSSC CGL समेत दूसरी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज भी सरकार को सौंपे हैं. छात्रों ने साफ किया है कि ठोस फैसला होने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा.

विधानसभा घेराव का ऐलान
बातचीत के बावजूद सहमति नहीं बनने पर छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. आंदोलनकारी छात्रों ने राज्यभर के अभ्यर्थियों से रांची पहुंचने की अपील की है. ABVP समेत कुछ छात्र संगठनों ने भी छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है. इस बीच राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी आंदोलन को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. विपक्ष ने छात्रों की मांगों पर सरकार से स्पष्ट फैसला लेने की मांग की है. वहीं सरकार की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि छात्रों की बात सुनी जा रही है और उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के आधार पर मामले को देखा जाएगा.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top