भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आम की फसल से चाहिए बंपर पैदावार, तो तुड़ाई से पहले इन...


होमताजा खबरकृषि

आम की फसल से चाहिए बंपर पैदावार, तो तुड़ाई से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Last Updated:

मेरठ के जिला उद्यान अधिकारी ने आम उत्पादक किसानों को बढ़ते तापमान के बीच फसल की देखभाल को लेकर महत्वपूर्ण सलाह दी है. उन्होंने खेतों में हल्की सिंचाई बनाए रखने, दोपहर के समय आम की तुड़ाई से बचने और फलों को कीटों से सुरक्षित रखने के लिए लाल फ्रूट कवर बैग के इस्तेमाल की सलाह दी है. विशेषज्ञों के अनुसार इन उपायों को अपनाकर किसान आम की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बढ़ा सकते हैं, जिससे बाजार में बेहतर कीमत मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है.

मेरठ से संबंधित ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले जिन किसानों ने भी अपने खेतों में बागवानी की है, उसमें आम की बंपर पैदावार भी देखने को मिल रही है. साथ ही आम धीरे-धीरे पकने की कगार पर भी पहुंच गया है. लेकिन जिस तरह से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है. उसको लेकर किसान चिंतित हैं, आम की फसल को नुकसान ना हो, इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए लोकल 18 के टीम द्वारा जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार से खास बातचीत की.

सिंचाई का भी रखें विशेष ध्यान

लोकल -18 की टीम से खास बातचीत करते हुए जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया की जिस तरह से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है. ऐसे में खेतों में सिंचाई की प्रक्रिया का भी विशेष रूप से ध्यान रखें. जमीन में नमी बरकरार रहे. इसीलिए हल्की सिंचाई की प्रक्रिया को किसान जारी रख सकते है.  जिससे आम की फसल को काफी फायदा हो. लेकिन अधिक सिंचाई की प्रक्रिया को बिल्कुल भी ना अपनाए, क्योंकि इससे किसानों को नुकसान हो सकता है.

आम की कब करें तुड़ाई

इसी के साथ उन्होंने बताया कि जल्द ही आम की तुड़ाई भी शुरू हो जाएगी. अक्सर देखने को मिलता है कि किसान दोपहर के समय भी आम के फल की तुड़ाई करते हैं. जबकि यह फसल व किसान की सेहत दोनों के लिए के लिए नुकसानदायक है. ऐसे में सुबह 12:00 बजे से पहले और दोपहर 3:00 बजे के बाद ही आम की तुड़ाई करें, ताकि आम की फसल को बिल्कुल भी नुकसान ना हो.

फ्रूट कवर का भी करें अवश्य उपयोग 

उन्होंने बताया आम के फल पर किसान लाल कलर के फ्रूट कवर का प्रयोग अवश्य करें, क्योंकि इस मौसम में देखने को मिलता है कि विभिन्न प्रकार की कीट पतंगे भी आम में लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है. ऐसे में यह आम का लाल फ्रूट बैग सभी तरह के कीट पतंग से आम के फल को बचाएगा. वही जो उसकी क्वालिटी है, वह काफी बेहतर होगी. जिससे किसानों को दाम भी बेहतर मिलेंगे. उन्होंने बताया कि इसके लिए उद्यान विभाग द्वारा भी सरकार के दिशा निर्देश अनुसार सब्सिडी के अंतर्गत किसानों को फ्रूट कवर बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

बताते चलें कि अगर आप सभी भी लाल कलर के फ्रूट कवर को लेना चाहते हैं, तो उद्यान विभाग में संपर्क कर सकते हैं. साथ ही इन सभी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखेंगे. तो निश्चित तौर पर आम के फल की बंपर पैदावार होगी.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top