भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आवारा कुत्तों का हमला, CCTV में कैद हुई तस्वीर:धनबाद में 5 साल...




धनबाद में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। न्यू कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर और आरएसएस कार्यालय के समीप 5 वर्षीय आरोही सिन्हा पर दर्जनों आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना उस समय हुई, जब आरोही अपनी बहन परिधि के साथ घर से निकलकर पास के ग्राउंड की ओर जा रही थी। तभी अचानक 10 से 15 आवारा कुत्तों ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। बच्ची का इलाज जारी गंभीर रूप से घायल आरोही को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे एंटी-रेबीज वैक्सीन और अन्य आवश्यक दवाइयां दी हैं। बच्ची का इलाज जारी है। बच्ची के पिता विकास सिन्हा ने बताया कि उनकी बेटी शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित है। घर की अन्य बच्चियां भी इस घटना के बाद बाहर निकलने से डर रही हैं। विकास सिन्हा ने घटना के बाद नगर निगम के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने टालमटोल भरा रवैया अपनाया और दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विकास सिन्हा ने प्रशासन से जगजीवन नगर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों के आतंक पर तुरंत अंकुश लगाने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में झरिया में एक आवारा सांड के हमले में एक व्यवसायी की मृत्यु हो गई थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top