![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो पूर्व घोषित भूख हड़ताल कार्यक्रम बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह निर्णय प्रबंधन के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद लिया गया। संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि 11 जून को प्रबंधन के पहल पर मृत कर्मचारी आश्रित संघ के प्रतिनिधियों के साथ नियोजन एवं अन्य लंबित मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। वार्ता के दौरान प्रबंधन ने विभिन्न मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाधान का आश्वासन दिया। यदि प्रबंधन स्थायी नियोजन संबंधी प्रक्रिया को आगामी 10 दिनों के भीतर शुरू नहीं करता है, तो स्थगित आंदोलन को पुनः शुरू किया जाएगा तथा आंदोलन की नई रूपरेखा और तिथि की घोषणा की जाएगी। मौके पर अध्यक्ष सनी देओल, सलाम एहसान, शंभु कुमार, शमसुल अंसारी, बंसीधर प्रसाद, सतीश, धनी आदि थे।
Source link