भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आषाढ़ पूर्णिमा पर गूंजे बुद्ध के समता और करुणा के संदेश



सिटी रिपोर्टर | बोकारो कुशवाहा नगर विकास समिति की ओर से बुधवार को कुशवाहा भवन, चास में आषाढ़ पूर्णिमा सह नगर महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समरसता के वातावरण में आयोजित हुआ। धम्म चक्क प्रवर्तन दिवस के अवसर पर भगवान बुद्ध के समता, करुणा, अहिंसा और मानव कल्याण के संदेशों का स्मरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राकेश महतो, मुनिया देवी, डॉ. अमरेश कुमार, अजय कुमार और कुंवर कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित व बुद्ध प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। अध्यक्ष सुनील गांधी ने स्वागत किया। भंते एम.के. राजन ने धार्मिक अनुष्ठान कराया, जबकि बौद्धाचार्य वीएन मेहता और संयोजक संजय शान ने बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। चार दिवसीय महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top