Last Updated:
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल के अनुसार 29 जून को बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री (उल्टी चाल) होने जा रहे हैं. इसका नकारात्मक असर तीन राशियों पर पड़ेगा. मिथुन, धनु और मीन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इन लोगों को धन, व्यापार और सेहत के मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी.
देवघरः मान्यता है कि ग्रहों की चाल जब बदलती है तो उसका असर सीधे इंसान के जीवन पर पड़ता है. कभी किसी के लिए खुशियों की सौगात लेकर आती है तो कभी कुछ लोगों के लिए सावधानी का संकेत भी देती है. इसी कड़ी में अब ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. बुध ग्रह 29 जून को मिथुन राशि में ही वक्री होने वाले हैं, यानी सीधी चाल छोड़कर उल्टी चाल चलेंगे.
ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, व्यापार, वाणी, शिक्षा और संवाद का कारक माना गया है. ऐसे में उनकी चाल में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. हालांकि कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी, क्योंकि बुध की यह उल्टी चाल उनके लिए परेशानियां भी खड़ी कर सकती है. आइये देवघर के ज्योतिषी से जानते हैं कि किन राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है.
क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि 29 जून को बुध मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि वक्री बुध हमेशा सभी लोगों के लिए शुभ परिणाम नहीं देते. खासकर जिन राशियों पर बुध का सीधा प्रभाव रहता है, उन्हें अपने फैसलों में सतर्कता बरतनी चाहिए. तीन ऐसी राशि है जिसके ऊपर बुद्ध की खुद दृष्टि पड़ने वाली है कुछ समय तक इन तीनों राशि वालों को संभल कर रहने की जरूरत है. इनमें मिथुन, धनु और मीन राशि शामिल है.
इन तीन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत
- मिथुन राशिः मिथुन राशि वालों को सबसे ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत होगी. इस दौरान बने-बनाए काम अटक सकते हैं, मानसिक तनाव बढ़ सकता है और किसी करीबी से कहासुनी होने की संभावना रहेगी. किसी से बेवजह लड़ाई झगड़ा हो सकता है. नौकरी में अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा. व्यापार करने वालों को साझेदारी के मामलों में सावधानी रखनी होगी. प्रेम संबंधों में भी गलतफहमी पैदा हो सकती है. स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द, अनिद्रा और मानसिक बेचैनी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
- धनु राशिः धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में विशेष सतर्क रहने की जरूरत है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है. नौकरी और व्यापार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की भी संभावना है. वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
- मीन राशिः मीन राशि वालों के लिए यह समय पारिवारिक मामलों में थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. घर-परिवार में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और खर्चों में भी इजाफा होने के संकेत है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा क्योंकि छोटी सी लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है. छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.