भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर और बासुकिनाथ के लिए चलेंगी 5 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें, सावन...


देवघर: श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने 5 जोड़ी नई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें बासुकीनाथ, पटना, गोरखपुर, आसनसोल, मधुपुर और नरकटियागंज के बीच चलेंगी। इससे श्रद्धालुओं को आवाजाही में काफी सहूलियत मिलेगी.

आइए जानते हैं इन मेला स्पेशल ट्रेनों की पूरी समय-सारिणी:

  • 1. बासुकीनाथ-पटना-बासुकीनाथ स्पेशल (03563/03564)

यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन देवघर, जसीडीह, झाझा, मोकामा, बख्तियारपुर और फतुहा के रास्ते चलेगी.

बासुकीनाथ से पटना (03563): यह ट्रेन 17 और 24 अगस्त 2026 को बासुकीनाथ से शाम 16:45 बजे खुलेगी. यह 17:30 बजे देवघर, 19:40 बजे झाझा, 20:43 बजे किउल, 22:45 बजे मोकामा, 23:10 बजे बख्तियारपुर और 23:43 बजे फतुहा रुकते हुए देर रात 01:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

पटना से बासुकीनाथ (03564): वापसी में यह ट्रेन 18 और 25 अगस्त 2026 को पटना से रात 01:20 बजे रवाना होगी. फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, जसीडीह (07:05 बजे) और देवघर (07:18 बजे) होते हुए सुबह 09:00 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी.

2. बासुकीनाथ-गोरखपुर-जसीडीह स्पेशल (03565/03566)

यह ट्रेन देवघर, जसीडीह, झाझा, मोकामा, पटना, पाटलिपुत्र और छपरा के रास्ते चलेगी.

बासुकीनाथ से गोरखपुर (03565): 18 और 25 अगस्त 2026 को बासुकीनाथ से सुबह 10:30 बजे खुलेगी. यह 11:20 बजे देवघर, 13:50 बजे झाझा, 16:15 बजे मोकामा, 20:00 बजे पटना और 23:25 बजे छपरा होते हुए तड़के 03:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

गोरखपुर से जसीडीह (03566): 19 और 26 अगस्त 2026 को गोरखपुर से सुबह 06:10 बजे खुलेगी. यह छपरा, पाटलिपुत्र, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा और किउल रुकते हुए शाम 18:45 बजे जसीडीह पहुंचेगी.

3. बासुकीनाथ-गोरखपुर-मधुपुर स्पेशल (03569/03570)

यह ट्रेन देवघर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, हाजीपुर और सिवान के रास्ते चलेगी.

बासुकीनाथ से गोरखपुर (03569): 17 और 24 अगस्त 2026 को बासुकीनाथ से दोपहर 15:05 बजे खुलेगी. देवघर (15:50 बजे), झाझा, किउल, बरौनी और हाजीपुर होते हुए अगले दिन सुबह 04:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

गोरखपुर से मधुपुर (03571/03570): 18 और 25 अगस्त 2026 को गोरखपुर से सुबह 06:30 बजे रवाना होकर हाजीपुर, बरौनी और किउल होते हुए शाम 18:35 बजे जसीडीह और 19:30 बजे मधुपुर पहुंचेगी.

4. आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल (03571/03572)

यह ट्रेन जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी और हाजीपुर के रास्ते चलाई जाएगी.

आसनसोल से गोरखपुर (03571): 18 और 25 अगस्त 2026 को आसनसोल से सुबह 11:30 बजे खुलेगी. जसीडीह (12:55 बजे), झाझा, किउल, बरौनी और हाजीपुर होते हुए रात 01:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

गोरखपुर से आसनसोल (03572): 19 और 26 अगस्त 2026 को गोरखपुर से सुबह 05:15 बजे रवाना होगी. यह हाजीपुर, बरौनी, किउल, जसीडीह (17:27 बजे) रुकते हुए रात 21:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी.

5. मधुपुर-नरकटियागंज-मधुपुर स्पेशल (03567/03568)

यह ट्रेन जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और बेतिया के रास्ते चलेगी.

मधुपुर से नरकटियागंज (03567): 18 और 25 अगस्त 2026 को मधुपुर से रात 01:00 बजे खुलेगी. जसीडीह (01:25 बजे), झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बेतिया होते हुए दोपहर 12:25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी.

नरकटियागंज से मधुपुर (03568): 18 और 25 अगस्त 2026 को नरकटियागंज से दोपहर 13:25 बजे खुलेगी. बेतिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा और जसीडीह (00:40 बजे) होते हुए रात 02:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी.

2 अन्य ट्रेनों की अवधि 28 अगस्त तक बढ़ी

रेलवे ने दो और ट्रेनों के चलने की समय-सीमा को बढ़ा दिया है. अब गया-मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल (03654/03653) और गया-डीडीयू-गया श्रावणी मेला स्पेशल (03655/03656) 28 अगस्त 2026 तक रोजाना चलाई जाएंगी,

इन सभी स्पेशल ट्रेनों में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए शयनयान और साधारण श्रेणी के 20 कोच तथा एसएलआर के 02 कोच मिलाकर कुल 22 कोच होंगे. इससे यात्रियों को आसानी से सीट मिल सकेगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top