झारखंड के चर्म, कुष्ठ, थायरॉइड एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप 16 अगस्त (रविवार) को गुमला में मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे। यह शिविर पालकोट रोड स्थित नीलेश मेडिकल हॉल में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए मेडिकल हॉल संचालक दिलीप नीलेश ने बताया कि इस दौरान मरीजों को त्वचा संबंधी विभिन्न बीमारियों, बाल झड़ने, समय से पहले बाल सफेद होने, नाखूनों से जुड़ी समस्याओं, कुष्ठ रोग, थायरॉइड तथा अन्य संबंधित रोगों के लिए जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
Source link