भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

संघर्ष और बलिदान का याद दिलाता है विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस :...




विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग-जिला इकाई द्वारा शहर स्थित जैन धर्मशाला में जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद द्वारा की गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राकेश प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष व मनीष जायसवाल, सांसद, हजारीबाग लोकसभा उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माननीय अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह द्वारा विभाजन विभीषिका दिवस विषय पर विषय प्रवेश करवाते हुए, उपस्थित सभी माननीय अतिथियों का अपने मुखारविंद से स्वागत किया। मंचासिल माननीय अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर किया गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन 1947 में ,भारत के बंटवारे के समय जान गंवाने वाले लोगों और अपनी जड़ों से उखड़ कर विस्थापित होने वाले, लाखों भाई- बहनों के संघर्ष और बलिदान की याद में मनाया जाता है । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरीश श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य,अशोक यादव प्रदेश कार्य समिति सदस्य, शिवलाल महतो प्रदेश कार्य समिति सदस्य, शेफाली गुप्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य,कार्यक्रम के प्रमंडलीय संयोजक सुदेश चंद्रवंशी, जिला पदाधिकारी उपेंद्र सिंह, मंजू नंदिनी, इंद्र नारायण कुशवाहा, महेंद्र राम बिहारी,राजकरण पांडे, सैयद तनवीर अहमद, रमेश हेंब्रम,मंडल अध्यक्ष कुलदीप कृष्णा,प्रकाश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top