भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इंडिया गठबंधन दल के विधायकों की हुई बैठक:रांची में सियासी पारा हाई,...




इंडिया गठबंधन: मुख्यमंत्री आवास में वोट डालना सीखा विधायकों ने, आज फिर जुटेंगे गठबंधन के कई दिग्गज झारखंड में 18 जून को होने वाले दो राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर राजधानी रांची का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इंडिया गठंबंधन के लिए मंगलवार का दिन काफी अहम रहा। शाम छह बजे से मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन दल के विधायकों की बैठक हुई। बैठक के बाद आवास पर ही हेमंत के नेतृत्व में मॉक पोल हुआ। शाम 6.30 बजे से मुख्यमंत्री आवास कांके रोड में इंडिया गठबंधन दल के मंत्री एवं विधायकों की बैठक शुरू हुई, जो करीब रात के नौ बजे तक चली। बैठक में स्पीकर रवींद्र नाथ महतो एवं माले विधायक अरूप चटर्जी को छोड़ सभी विधायक शामिल हुए। बैठक में कांग्र्रेस प्रभारी के राजू, बिहार के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश सिंह, सह प्रभारी बेला प्रसाद, पर्यवेक्षक अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। 17 जून को फिर से शाम को इंडिया गठबंधन दल के नेता सीएम हाउस में जुटेंगे। जानकारी के अनुसार 17 जून को फाइनल मॉक पोल होगा। कांग्रेस के मॉक पोल में अनुप को छोड़ सभी विधायक शामिल हुए
मंगलवार को होटल बीएनआर में कांग्रेस की गतिविधियां गर्म रहीं। सुबह 11 बजे ही सभी विधायकों एवं मंत्री को होटल तलब किया गया। इसमें बेरमो विधायक अनुप सिंह को छोड़कर सभी विधायक शामिल हुए। इससे पहले प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सह प्रभारी बेला प्रसाद, राज्यसभा चुनाव के पर्यवेक्षक अजय शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नासीर हुसैन आदि शामिल हुए। बैठक के बाद मॉक पोल हुआ, जिसमें 15 विधायकों ने वोट डाले। वहीं एक िवधायक अनुप चटर्जी ने फोन से सहमति प्रदान की। एनडीए : पॉलिटिकल वॉर रूम बना… नए विधायकों को दी जा रही मॉक पोल की ट्रेनिंग झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हो गई है। राजधानी में मंगलवार को दिन भर एनडीए की राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। एनडीए से लेकर महागठबंधन तक चुनावी राजनीति में पूरी तरह से शामिल हो चुके हैं। चुनाव को लेकर सिर्फ दो ही दिन शेष बचे हैं। इसलिए सक्रियता कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। मंगलवार को एनडीए विधायकों की राजनीति राजधानी रांची के मेन रोड स्थित होटल रेडिशन ब्लू में शिफ्ट हो गई। सुबह 11 बजे से ही एनडीए के विधायकों का होटल पहुंचना शुरू हो गया। यह क्रम देर शाम तक जारी रहा। एनडीए के 24 विधायकों के अतिरिक्त भी वहां पर कमरे आरक्षित किए गए थे, ताकि भाजपा के सीनियर नेता भी होटल में रहकर विधायकों के साथ बैठक कर सकें। दिन के 1.45 बजे तक एनडीए के 11 विधायक होटल पहुंचे थे, जबकि शाम चार बजे तक विधायकों की संख्या 16 तक पहुंची थी। होटल में विधायकों ने बैठक कर रणनीति भी बनाई। अब बुधवार को रणनीति बनाई जाएगी। होटल पहुंचने वाले विधायकों में काफी उत्साह नजर आ रहा था। एनडीए विधायकों में आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो भी होटल पहुंचे। वह अपने साथ जामुन लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एनडीए समर्थित प्रत्याशी को राज्यसभा चुनाव में जिताने का आदेश है। 2 दिनों तक होटल में ही ठहरेंगे सभी भाजपा विधायक कुमार उज्ज्वल और शत्रुघ्न महतो भी होटल पहुंचे और कहा कि पार्टी की ओर से निर्देश है कि अगले दो दिनों तक होटल में ही रहना है। एनडीए के नए विधायकों को रेडिशन ब्लू के अंदर ही प्रशिक्षण की व्यवस्था है। भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा भी होटल पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक विधायक आपस में गपशप करेंगे और इसी बहाने दूसरे से मुलाकात का मौका भी मिलेगा। जबकि विधायक रोशन लाल चौधरी ने साफ कहा कि भाजपा विधायक दो दिनों तक होटल में ही रहेंगे और यहीं से मतदान करने विधानसभा जाएंगे। इस तरह से देर शाम तक विधायकों का होटल आना जारी रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top