भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इटखोरी के सभी बूथों पर दावा-आपत्ति शिविर



मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत शनिवार को इटखोरी प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर दावा-आपत्ति प्राप्त करने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे। लोगों ने बूथ पर लगी सूची में अपना नाम देखा। जिन मतदाताओं के नाम में त्रुटि थी, उन्होंने शुद्धिकरण के लिए फॉर्म 6, 7 और 8 भरकर जमा किए। वहीं 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके नए मतदाताओं ने भी बूथों पर पहुंचकर नाम जोड़ने के लिए आवेदन फॉर्म जमा किए। शिविर का निरीक्षण करने के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार एवं बीडीओ सोमनाथ बांकीरा खुद सभी बूथों पर पहुंचे। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि आए हुए सभी आवेदनों को समय पर पोर्टल पर अपलोड किया जाए और किसी भी मतदाता को वापस नहीं लौटाया जाए। उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं बीडीओ ने बूथों पर लगी मतदाता सूची, फॉर्म की उपलब्धता और कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top