भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इटखोरी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को भीषण गर्मी...



इटखोरी| इटखोरी में बुधवार पूर्व संध्या लगभग 5:30 बजे अचानक मौसम ने अपनी करवट बदल लिया। इसके बाद तेज गरज-मलक के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। यहां बारिश का दौरा लगभग 20 मिनट तक जारी रहा। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। इससे पूर्व लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। मगर बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। 25 मई से नौतपा का आगमन होते हीं सूर्य आग उगलने लगा था। इस बीच तपती धरती और गर्म हवा के थपेडों से लोगों के साथ-साथ पशु पक्षियों की भी परेशानी बढ़ गई थी। सुबह होते ही आसमान दहकने लगता है। इससे धधकते धरती और दहकते आसमान को लोग झेल नहीं पा रहे थे। बारिश के बाद लोगों को थोड़ा बहुत राहत मिली है। बारिश के बाद एक बार फिर मौसम साफ हो गया है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि ग्लोबल वार्मिंग से मौसम ने अपनी चाल बदल लिया है। मौसम विभाग के अनुसार राहत का कोई असार नहीं है। इधर हल्की-फुल्की बारिश में भी इटखोरी चौक के प्रेम बुक के बाहर एवं संतोष सिंह के घर के बाहर रोड किनारे पानी का जल जमाव होने लगा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top