भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Ranchi Top MBA Colleges With Low Fees: महंगे कॉलेज का बजट नहीं?...


Last Updated:

Ranchi Top Colleges For MBA: कम बजट में एमबीए करना चाहते हैं तो रांची के ये इंस्टीट्यूट बेस्ट हैं. यहां फीस दूसरे कॉलेजों की तुलना में कम है लेकिन प्लेसमेंट अच्छा है. शुरुआत सैलरी कई बार भले कम मिले लेकिन बड़ी कंपनी में नौकरी मिलने की संभावना अच्छी रहती है. इससे आप आगे जाकर अपनी स्किल्स के दम पर बढ़िया ग्रोथ पा सकते हैं.

एजुकेशन एक्सपर्ट आदित्य बताते हैं कि कई लोगों के पास ज्यादा बजट नहीं होता, लेकिन उनका सपना बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने का होता है. ऐसे में अगर आपको आईआईएम में दाखिला नहीं मिल पाया, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. सरकारी यूनिवर्सिटी या प्राइवेट कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद भी बड़ी कंपनी में नौकरी पाई जा सकती है. एक बार अच्छी कंपनी में मौका मिल जाए, तो अपनी स्किल और मेहनत के दम पर बड़ी पोजीशन तक पहुंचा जा सकता है. शुरुआत में भले ही आपकी सैलरी 25,000 रुपये हो, लेकिन अनुभव और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलते हैं.

रांची के कुछ कॉलेज हैं जहां से आप एमबीए कर सकते हैं और प्लेसमेंट काफी अच्छा होता है. जैसे कि रांची यूनिवर्सिटी, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, शारदा ग्लोबल यूनिवर्सिटी. यहां पर आप कम फीस में बड़ी-बड़ी कंपनी का प्लेसमेंट पा सकते हैं. रांची यूनिवर्सिटी की फीस ₹10,000 है. यहां भी टीसीएस जैसी कंपनी प्लेसमेंट के लिए आती हैं.

इसके अलावा आप आ सकते हैं रांची के कैंब्रिज इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में. यहां हॉस्टल फैसिलिटी सब कुछ देखने को मिलेगी. फीस यहां पर आपको एक से डेढ़ लाख रुपए की रेंज में है. यहां से एमबीए करके आज बच्चे होंडा, हीरो जैसी बड़ी कंपनी में काम कर रहे हैं. कैंपस भी उलाटू गांव में स्थित है. ऐसे में हरियाली के बीच पढ़ने का मजा ही कुछ और है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने बताया, आप रांची यूनिवर्सिटी से एमबीए कीजिए. यहां पर टीसीएस और महिंद्रा जैसी कंपनी आती हैं. जहां पर पहले प्लेसमेंट में ₹25,000 तक मिल जाता है. लेकिन सबसे बड़ी बात है की बड़ी कंपनी में आपको ब्रेक मिल जाता है. अगर आपके अंदर स्किल है और आप अपनी मेहनत का लोहा मनवा सकते हैं तो आगे जाकर ग्रोथ पक्की है. इसलिए कभी भी पैकेज पर मत जाइये, भविष्य बनाइये.

इसके अलावा आप आरडीकेएफ यूनिवर्सिटी आ सकते हैं. जहां की 2 साल की फीस 2 लाख से ₹3 लाख की रेंज में है. यहां पर प्लेसमेंट रेट 50 से 90% तक है. इस बार का हाईएस्ट पैकेज 24 लाख तक गया है. Airtel, Infosys, ICICI Bank जैसी कंपनियां यहां प्लेसमेंट के लिए आती हैं. ऐसे में यहां ज्वॉइन करने पर बड़ी कंपनियों के दरवाजे आपके लिए खुल सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top