भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इस याद को संजोकर रखेंगे, CM चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के...


होमफोटोदेश

इस याद को संजोकर रखेंगे, CM चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के आवास पर पहुंचे PM

Last Updated:

पीएम मोदी ने हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के आवासों पर जाकर उनसे मुलाकात की. हैदराबाद यात्रा के दौरान उन्होंने ये मुलाकातें कीं. यात्रा के दौरान उन्होंने एक जनसभा में हिस्सा लिया और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं.

पीएम मोदी ने कहा कि हैदराबाद में मैंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आवास पर जाकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की. उनसे मिलना और इतने विविध विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा सुखद होता है.

नायडू ने इसको एक यादगार पल बताया और कहा कि इसको हमारा परिवार हमेशा संजोकर रखेगा. चंद्रबाबू नायडू ने एक पोस्ट में कहा कि आज हमारे आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करना हमारे लिए सम्मान और खुशी की बात थी. उनके स्नेह, आत्मीयता और उदार बातचीत ने इस अवसर को हम सभी के लिए वास्तव में खास बना दिया. मैं इस उदार भाव और आंध्र प्रदेश के विकास की राह में उनके निरंतर प्रोत्साहन और समर्थन के लिए उनका आभारी हूं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चंद्रबाबू नायडू, उनकी पत्नी भुवनेश्वरी, उनके बेटे और राज्य मंत्री नारा लोकेश, बहू ब्राह्मणी और पोते देवांश ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उनसे बातचीत की. प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रबाबू नायडू के घर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना भी की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के घर भी गए. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गारू के आवास पर गया और उनसे तथा उनके परिवार से मुलाकात की. पवन कल्याण गारू का हालचाल पूछा और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए पवन कल्याण ने उनकी चिंता और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया. जन सेना नेता ने लिखा कि आपने हमें जो यादें दी हैं, वे जीवन भर हमारे दिलों में बसी रहेंगी. अभिनेता-राजनेता ने इसे अपने और अपने परिवार के लिए एक बेहद खास, सम्माननीय और यादगार अवसर बताया.

पवन कल्याण ने कहा कि उन्हें, उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला और उनके बच्चों कोनिडेला अकीरा नंदन, कोनिडेला आद्या, कोनिडेला पोलिना अंजनी और कोनिडेला मार्क शंकर के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

उन्होंने कहा कि मेरे स्वास्थ्य के बारे में व्यक्तिगत रूप से पूछने के लिए उनका विनम्रतापूर्वक आना उनकी गर्मजोशी, स्नेह और मानवीय नेतृत्व को दर्शाता है. अपने व्यस्त कार्यक्रम और अपार जिम्मेदारियों के बावजूद, उन्होंने मिलने और अपना समर्थन देने के लिए समय निकाला, यह एक ऐसा भाव है जिसकी मैं तहे दिल से सराहना करता हूं और जिसे मैं संजो कर रखता हूं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top