भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर की कपड़ा क्वीन, दो सहेलियों ने 100 रुपये से शुरू किया...


Last Updated:

Jamshedpur Kapda Queen: आज का दौर युवाओं का है, जहां नई सोच और आत्मविश्वास के दम पर लोग अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं. जमशेदपुर की दो युवतियों मुस्कान और स्मिता ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने कुछ समय नौकरी की लेकिन उन्हें लगा कि नौकरी में उनकी मेहनत के अनुसार ग्रोथ नहीं मिल रही है. इसके बाद दोनों ने अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया. हालांकि, बिजनेस शुरू करने के लिए बड़ी पूंजी की जरूरत होती है, जो इनके पास नहीं थी.

ऐसे में दोनों ने अलग रास्ता चुना. उन्होंने सोचा कि महंगी दुकान लेने के बजाय सड़क किनारे ही अपना स्टॉल लगाया जाए. इसी सोच के साथ उन्होंने ‘कपड़ा क्वीन’ नाम से अपना स्टार्टअप शुरू किया. आज उनका स्टॉल जमशेदपुर के कदमा मार्केट के ठीक पास हर दिन सुबह 11 बजे से ग्राहकों के लिए सज जाता है. ‘कपड़ा क्वीन’ में खास तौर पर कॉलेज, ऑफिस और स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए ट्रेंडी और फैशनेबल कपड़े मिलते हैं.

यहां कुर्ती, टॉप, क्रॉप टॉप, वन पीस और कई नए डिजाइन के आउटफिट उपलब्ध हैं. सबसे खास बात यह है कि यहां कपड़ों की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹100 है. कम कीमत में अच्छे और स्टाइलिश कपड़े मिलने के कारण युवतियों की भीड़ यहां लगातार बढ़ रही है. मुस्कान और स्मिता बताती हैं कि उनका मुख्य लक्ष्य युवाओं को अच्छी क्वालिटी के फैशनेबल कपड़े कम कीमत में उपलब्ध कराना है.

उनका मानना है कि हर लड़की अच्छे कपड़े पहनना चाहती है, लेकिन हर किसी का बजट बड़ा नहीं होता. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने स्टार्टअप की शुरुआत की. दोनों उद्यमी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से सीधे नए-नए डिजाइन के कपड़े मंगाती हैं, ताकि ग्राहकों को लेटेस्ट फैशन मिल सके. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया का भी भरपूर इस्तेमाल किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए इन दोनों ने अपने स्टार्टअप को बहुत लोगों तक पहुंचाया. ऑनलाइन प्रचार का उन्हें अच्छा फायदा मिला और धीरे-धीरे उनका कारोबार तेजी से बढ़ने लगा. आज ‘कपड़ा क्वीन’ शहर की कई युवतियों की पसंद बन चुका है.

सड़क किनारे छोटे से स्टॉल से शुरू हुआ यह सफर अब एक सफल स्टार्टअप की पहचान बन गया है. मुस्कान और स्मिता की कहानी यह साबित करती है कि अगर सोच नई हो, मेहनत सच्ची हो और आत्मविश्वास मजबूत हो, तो कम निवेश में भी बड़ा सपना पूरा किया जा सकता है. उनकी सफलता आज कई युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बन रही है. इन दोनों को उम्मीद है कि आगे चलकर वे अच्छा कमाएंगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top