कुड़ू| प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ई श्रम कार्ड बनाने के नाम पर तीन तीन सौ रुपए लिया जा रहा है। जबकि प्रखंड में ई श्रम कार्ड बनाने के लिए ना तो प्रखंड प्रशासन ना ही श्रम विभाग के द्वारा कोई आदेश निर्गत किया गया है मामले की सूचना प्रखंड प्रशासन को देने के बाद ई श्रम कार्ड बनाने वाले गायब हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर एक महिला और पुरुष खुद को जिला प्रशासन का कर्मी बता कर ई श्रम कार्ड बना रहे थे इसमें भवन निर्माण व अन्य निर्माण कार्य में मजदूरी करने को लेकर श्रम कार्ड बनाया जा रहा था एक श्रम कार्ड पर तीन तीन सौ रुपए शुल्क लिया जा रहा था शुल्क लेने के मामले पर श्रम कार्ड बनाने वाले कुछ बताने से इनकार किया। वही ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सीओ को दिया सीओ ने कुड़ू पुलिस को सूचना दी, तब तक दोनों फरार हो गए।
Source link