भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राशन कार्ड निरस्तीकरण मामले में डीएसओ से मिले कांग्रेस नेता



जिले में 1702 से अधिक राशन कार्डों को निरस्त किए जाने की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने सोमवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार से प्राप्त केपीआई के आधार पर चिन्हित लाभुकों के पूरे राशन कार्ड को रद्द करने के बजाय केवल संबंधित चिन्हित सदस्य का नाम हटाने की मांग की। पंकज तिवारी ने कहा कि कई राशन कार्डों में एक दर्जन से अधिक परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज हैं। ऐसे में यदि किसी एक सदस्य के अयोग्य पाए जाने पर पूरे राशन कार्ड को निरस्त कर दिया जाता है, तो अन्य पात्र सदस्य भी सरकारी राशन योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top