भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

उपभोक्ता ध्यान दें! कल इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, देखें एरिया...


Last Updated:

Purnia Power Cut News: पूर्णिया में शुक्रवार 10 जुलाई को शहर के कई इलाकों में बिजली बाधित रहेगी. विभाग के एसडीओ ने बतलाया कि मरम्मत कार्य के कारण सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी. लाइनबाजार, फोर्ड कंपनी चौक समेत कई इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी. देखे शेड्यूल और लिस्ट.

पूर्णिया में कल इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, देखें अपना एरिया और शेड्यूलZoom

पूर्णिया: पूर्णिया शहर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है. शुक्रवार यानी कल 10 जुलाई को शहर के कई प्रमुख इलाकों में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी. ऐसे में उपभोक्ता समय रहते पानी भरने, मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने जैसे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में परेशानी न हो. जानें कल कितने बजे और कौन से एरिया में बिजली कटौती होगी.

मरम्मत और नए ट्रांसफार्मर का होगा काम
बिजली विभाग पूर्णिया शहरी क्षेत्र के एसडीओ रोहित कौशिक ने बताया कि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मेंटेनेंस (मरम्मत) का कार्य किया जाना है. इस दौरान नए तार और नए ट्रांसफार्मर का इंस्टालेशन (स्थापना) कार्य भी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 10 जुलाई दिन शुक्रवार को लाइनबाजार पीएसएस (PSS) से जुड़े 11 केवी शिवमंदिर फीडर और 11 केवी फोर्ड कंपनी पंचमुखी फीडर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे. हालांकि एसडीओ ने भरोसा दिलाया है कि काम खत्म होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी.

शहर के इन प्रमुख इलाकों पर पड़ेगा असर
शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लाइनबाजार और फोर्ड कंपनी फीडर बंद रहने के कारण शहर के कई वीआईपी और व्यावसायिक इलाकों में बिजली नहीं रहेगी. प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्रों में शामिल हैं. आकाशवाणी चौक और फोर्ड कंपनी चौक, होटल ग्रैंड इंपीरियल और तनिष्क शोरूम, नवरतन हाटा और वी-बाजार मॉल, डॉ. विभा झा हॉस्पिटल और मौर्या लैब, पंचमुखी मंदिर और शिव मंदिर रोड, पशुपालन कार्यालय और बाड़ी हाट, लाइनबाजार चौक और बड़ी मस्जिद रोड शामिल है. विद्युत विभाग ने इन इलाकों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस निर्धारित समय के दौरान बिजली कटौती को देखते हुए अपने स्तर पर पानी और अन्य जरूरी चीजों का वैकल्पिक इंतजाम पहले से करके रखें.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top