भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एमपी में गर्मी का कहर! छतरपुर में पारा 47 डिग्री पार, मौसम...


Last Updated:

Weather News: छतरपुर सहित पूरे बुंदेलखंड में इस समय गर्मी से लोग परेशान हैं. तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है. ऐसे में लोगों ने घरों से बाहर भी निकलना छोड़ दिया है. हालांकि, लोगों को गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है. जिले में पहली बारिश कब होगी? तापमान में गिरावट कब तक आएगी? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से 

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है. गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. जिसके चलते मई के आखिरी सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. जिसमें मप्र का छतरपुर जिला भी शामिल है. जहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है.  मौसम विभाग ने बुंदेलखंड के दमोह ,पन्ना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.

नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ कृषि मौसम वैज्ञानिक हेमंत कुमार सिन्हा बताते हैं कि छतरपुर जिले में फिलहाल गर्मी नए-नए रिकार्ड बना रही है. खुद के पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसी बीच नवतपा भी शुरू हैं जिसका असर पूरे जिले भर में 2 जून तक रहेगा.हेमंत कुमार आगे बताते हैं कि छतरपुर जिले में तापमान की बात करें तो इस नवतपा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस गया है, जो बहुत ज्यादा है. लोग अभी भी गर्मी से बेहाल और परेशान हैं. मौसम विभाग द्वारा जिले में आने वाले 2 दिनों तक सीवियर हीट वेव घोषित किया गया है.

29 से 31 मई के बीच होगा मौसम में बदलाव 
हालांकि, इसी बीच छतरपुर जिले के लोगों के लिए खुशखबरी भी है. क्योंकि जिले में 29 मई  से लेकर 31 भी के बीच मौसम बदलने वाला है. कहने का मतलब है कि 29 से 31 मई के बीच मौसम खराब रहेगा. तेज आंधी के साथ बिजली चमक, बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी. जिससे जिले के लोगों को गर्मी से थोड़ा बहुत राहत तो मिलेगी.

प्री मानसून से गर्मी से मिलेगी राहत 
हेमंत कुमार बताते हैं कि इस बार प्री मानसून 5 जून से 10 जून के बीच आने की संभावना है. जिससे लोगों को और राहत मिलेगी.

छतरपुर जिले में देर से पहुंचेगा मानसून 
मानसून की बात करें तो मध्यप्रदेश में 15 जून से 18 जून तक प्रवेश करेगा.‌ ये मानसून पूरे मध्यप्रदेश में 25 जून तक कवर हो जाएगा. छतरपुर जिले की बात करें तो 23 से 25 जून के बीच में प्रवेश कर सकता है. फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने और सूखी हवाओं के कारण गर्मी तेजी से बढ़ रही है. हालांकि महीने के अंत तक छतरपुर में हल्की आंधी और बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिल सकती है. जिले में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार मई महीने में राजगढ़, रतलाम, खंडवा, खजुराहो और गुना जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.

छतरपुर जिले में इस साल मई माह के पिछले दिनों का तापमान आंकड़ा :
दिनांक अधि. न्यू.
13मई 40 25
14मई. 42.5 26.2
15मई 42.6 25.8
16मई 44.8 27.2
17मई 44.4 27.2
18 मई 46 27.3
19 मई 47 26.6
20 मई 46.6 27.5
21मई 46. 26.2

कृषि मौसम वैज्ञानिक हेमंत कुमार के मुताबिक 19 मई 2026 के दिन नौगांव का तापमान प्रदेश में दूसरा स्थान और वहीं प्रथम खजुराहो शहर का 47.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया था.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top