भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कन्या राशि वालों के लिए आज पैसा, प्रमोशन और प्रेम में सफलता...


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 1 august 2026: आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए काफी मजबूत रहने वाला है. यदि आप जमीन, मकान, प्रॉपर्टी या किसी अन्य क्षेत्र में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है. आज किया गया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए…..

परमजीत/देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल हर व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालती है. किसी के लिए दिन नई खुशियां लेकर आता है तो किसी के सामने छोटी-मोटी चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आज का दिन उसके लिए कैसा रहने वाला है. अगर आपकी राशि कन्या है तो आज का दिन आपके लिए कई मायनों में बेहद शुभ और लाभदायक साबित हो सकता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. पूर्व भाद्रपदा नक्षत्र और अतिगण्ड योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज कुम्भ राशि में संचार कर रहा है, जिसका सीधा प्रभाव कन्या राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा.

आज का शुभ और अशुभ समय
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज का दिन शुभ समाचारों के साथ शुरू होगा. सुबह के समय ही किसी अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि, उन्होंने राहु काल का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है. आज सुबह 9 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक राहु काल रहेगा, जिसे अशुभ समय माना जाता है. इस दौरान किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए. वहीं दोपहर 1 बजकर 9 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक अमृत काल रहेगा. यह समय अत्यंत शुभ माना गया है, इसलिए यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो या नया कार्य शुरू करना हो तो इसी अवधि का चयन करना लाभदायक रहेगा.

जमीन-प्रॉपर्टी आदि में कर सकते हैं धन निवेश
आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए काफी मजबूत रहने वाला है. यदि आप जमीन, मकान, प्रॉपर्टी या किसी अन्य क्षेत्र में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है. आज किया गया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन शानदार रहने वाला है. कारोबार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे और आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी.

संतान पक्ष से मिल सकता है शुभ समाचार
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और वह आपके हर महत्वपूर्ण निर्णय में आपके साथ खड़ा रहेगा. यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह यात्रा आपके लिए शुभ और लाभदायक साबित हो सकती है. प्रेम संबंधों में भी आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. यदि आप किसी खास व्यक्ति से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए भी अनुकूल माना गया है.

 बॉस आपके कार्यों की करेंगे तारीफ
नौकरी पेशा लोगों के लिए भी दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित रहेंगे. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत भी बन रहे हैं. वहीं छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. मानसिक रूप से भी आज आप पहले की अपेक्षा अधिक शांत और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा और तनाव धीरे-धीरे समाप्त होता नजर आएगा.

शनिवार सुबह उठते ही कर ले यह उपाय
दिन को और अधिक शुभ बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने कुछ विशेष उपाय भी बताए हैं. उन्होंने कहा कि सुबह स्नान के बाद भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. वहीं शाम के समय शनि मंदिर जाकर घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से ग्रहों की शुभता बढ़ेगी, नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और जीवन में सुख-समृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top