भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एमबीबीएस में ए​डमिशन के लिए फर्जी प्रमाणपत्र दिया, रिम्स ने नामांकन रद्द...




रिम्स ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले एक छात्र का नामांकन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। संस्थान ने वर्ष 2025 बैच के एमबीबीएस छात्र आशीष कुमार, पिता मंटू प्रसाद मंडल के खिलाफ यह कार्रवाई जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। रिम्स प्रबंधन के अनुसार छात्र के दाखिले को लेकर शिकायत मिलने के बाद संबंधित दस्तावेजों की सत्यता की जांच के लिए साहेबगंज के उपायुक्त को पत्र भेजा गया था। जिला प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में छात्र द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के तहत प्रस्तुत जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद संस्थान ने नियमानुसार छात्र का नामांकन रद्द कर दिया। रिम्स प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिम्स ने नि:शुल्क नीट-यूजी कोचिंग के लिए 30 मेधावी विद्यार्थियों को चुना रांची| आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में रिम्स ने अपने नि:शुल्क नीट-यूजी कोचिंग कार्यक्रम के लिए चयनित 30 विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी है। स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। रिम्स प्रबंधन ने चयनित सभी विद्यार्थियों को 3 जुलाई को आवश्यक मूल प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थित होकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद कोचिंग कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top