भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एसआईआर… मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति 15 सितंबर तक बढ़ी:मानसून, श्रावणी मेला और...




अंतिम मतदाता सूची अब 19 अक्टूबर को जारी होगी भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में दावा-आपत्ति दाखिल करने की अवधि 11 दिन बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है।
पहले इसकी अंतिम तारीख 4 सितंबर थी। आयोग ने शुक्रवार को संशोधित कार्यक्रम जारी किया। इसके अनुसार नोटिस चरण, दावे-आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया अब 14 अक्टूबर तक पूरी की जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी 7 अक्टूबर के बजाय 19 अक्टूबर को होगा। झारखंड में एसआईआर के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त को हुआ था। पहले नोटिस चरण और दावे-आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया 3 अक्टूबर तक पूरी होनी थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य में मानसून, देवघर और दुमका में चलने वाले श्रावणी मेले तथा कृषि कार्यों में मतदाताओं की व्यस्तता को देखते हुए अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। नाम नहीं है तो फॉर्म-6, गलती है तो फॉर्म-8 भरें सीईओ ने युवाओं से ECINET के माध्यम से फॉर्म-6 भरने और दूसरे पात्र मतदाताओं को भी आवेदन के लिए प्रेरित करने की अपील की है। 18 वर्ष के ऊपर के जिन लोगों का नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं है, वे 15 सितंबर तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। वहीं मतदाता सूची में नाम, पता, आयु या अन्य विवरण में गलती है तो फॉर्म-8 के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top