भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Mahua Moitra News: महुआ मोइत्रा संग रात में क्या हुआ? पहले फोन,...


Mahua Moitra News: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने बड़ा आरोप लगाया है. तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का कहना है कि पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर सर्किट हाउस में देर रात उन्हें कमरा खाली करने के लिए कहा गया. महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिला प्रशासन पर यह आरोप लगाया है. उनके मुताबिक, उन्हें कृष्णानगर सर्किट हाउस में चेक-इन करने के कुछ ही घंटों बाद देर रात कमरा खाली करने का आदेश दिया.

महुई मोइत्रा ने बताया कि वह शाम करीब 6:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचीं. उन्हें वही कमरा दिया गया जिसमें वह आम तौर पर ठहरती हैं. उन्होंने दावा किया कि रात 9:20 बजे उन्हें खाना परोसा गया. उसके बाद 9:47 बजे उन्हें कमरा छोड़ने के लिए फोन आ गया. उनके मुताबिक, सर्किट हाउस के बार भीड़ ने उन्हें डराने धमकाने के इरादे से जय श्रीराम के नारे लगाए.

महुआ ने लगाया सनसनीखेज आरोप

महुई मोइत्रा ने इसका एक वीडियो भी एक्स पर पोस्ट किया है. वीडियो में मोइत्रा ने कहा कि फोन के बाद उन्हें कमरा खाली करने का औपचारिक आदेश भेजा गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि सर्किट हाउस के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी. यह भी उन्हें डराने-धमकाने के इरादे से जय श्री राम के नारे लगा रही थी. उन्होंने लिखा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने मुझसे कहा था कि मैं गोलियों का सामना करूं, इसलिए मैं यहां हूं… पीछे नहीं हटूंगी.’

महुई मोइत्रा ने आरोप लगाया कि शुरू में कमरा आवंटित किए जाने के बावजूद प्रशासन उन्हें कमरा छोड़ने के लिए बार-बार फोन और मैसेज कर रहा था. उन्होंने कहा कि उन्होंने कमरा खाली करने से इनकार कर दिया और अधिकारियों पर उन्हें परेशान करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

महुआ ने वीडियो में बतायी पूरी बात

मोइत्रा ने वीडियो में कहा, ‘मुझे कमरा पूरी तरह तैयार हालत में दिया गया था और मुझे यहीं खाना भी परोसा गया था. मैं शाम करीब 6:15 बजे यहां आई थी और रात 10 बजे से जिला प्रशासन मुझे कमरा खाली करने के मैसेज भेज रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे साफ कह दिया कि मैं यहां से नहीं जाने वाली हूं और अब मुझे ज़िला अधिकारियों का आदेश मिला है, जिसमें मुझे कमरा खाली करने के लिए कहा गया है.’ उन्होंने दावा किया कि यह मैसेज रात करीब 11 बजे रिकॉर्ड किया गया था.

महुई मोइत्रा ने कोर्ट से मिली सुरक्षा का जिक्र किया

पीछे न हटने का अपना संकल्प दोहराते हुए महुई मोइत्रा ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने मुझसे कहा था कि मैं एक स्वतंत्रता सेनानी की तरह जमीनी स्तर पर लोगों का सामना करूं और मैं बिल्कुल वही कर रही हूँ.’ मोइत्रा सुप्रीम कोर्ट की उन टिप्पणियों का जिक्र कर रही थीं जो उन्होंने टीएमसी नेताओं पर बार-बार हमले और अंडे फेंकने जैसे मॉब कल्चर से सुरक्षा की मांग वाली याचिका के संदर्भ में की थीं.

आदेश में क्या कहा गया है?

उन्होंने कहा, ‘कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुझसे कहा था कि जिला प्रशासन मुझे सुरक्षा देगा, और फिर भी वही प्रशासन मुझे कमरा खाली करने का आदेश दे रहा है और मुझे परेशान कर रहा है.’ मोइत्रा ने नादिया के नेज़रात डिप्टी कलेक्टर से मिला आदेश भी पोस्ट किया. आदेश में कहा गया है, ‘सालाना रखरखाव और सफाई के काम को आसान बनाने के लिए नादिया सर्किट हाउस (कृष्णानगर में) 14 अगस्त 2026 की शाम से अगले आदेश तक सेवा के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा.’ इसमें आगे कहा गया है कि 13 अगस्त, 2026 से पहले कन्फ़र्म हो चुके रिज़र्वेशन ही इस आदेश के दायरे से बाहर रहेंगे.’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top