![]()
भास्कर न्यूज| सिमडेगा
27वें वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को एसएस प्लस टू सिमडेगा और फुटबॉल क्लब जलडेगा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। एसएस प्लस टू सिमडेगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल क्लब जलडेगा को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इससे पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोंनबेगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक बसंत लौंगा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में एसएस प्लस टू सिमडेगा ने पहला गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में टीम ने एक और गोल दागकर मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों के अनुशासित खेल, बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि मनोज कोंनबेगी ने कहा कि फुटबॉल झारखंड की पहचान है और ऐसे अंतरराज्यीय टूर्नामेंट ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की, जो वर्षों से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक राजेश सिंह,अध्यक्ष पतरस एक्का, सचिव सम्मिउल्लाह, कोषाध्यक्ष जैक्सन किंडो, सह सचिव आनंद डांग, महामंत्री मो. समशूल, अजित नवरंगी सहित आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
Source link