भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एसडीपीओ समेत वरीय अधिकारियों ने रात्रि गश्ती दलों का किया निरीक्षण, दिया...




जिले में अपराध नियंत्रण,विधि-व्यवस् था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सिमडेगा पुलिस ने रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन निगरानी और औचक निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में रात के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की सतर्कता और कार्यप्रणाली की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान,वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रणवीर सिंह तथा पुलिस निरीक्षक सिमडेगा एवं कुरडेग अंचल द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती दलों का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने गश्ती दलों की सक्रियता,वाहन जांच अभियान,संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन पुलिसिंग की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को पूरी सतर्कता,अनुशासन और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। गश्ती दलों को नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना ओडी ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं सुरक्षा गार्डों की भी जांच की गई। उन्हें थाना परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना मिलने पर तत्काल व प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो। निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि रात्रि के समय थाना पहुंचने वाले आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता और प्राथमिकता के साथ सुना जाए। उनकी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top