भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka panchang 24 August 2026 | Sawan maas dwadashi tithi 2026...


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 August 2026: आज सावन मास का चौथा व अंतिम सोमवार व्रत है. अगर आपने किसी भी सोमवार का व्रत नहीं किया है तो अंतिम सोमवार का व्रत रखकर सभी सोमवार व्रत का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं. पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, पूर्वाषाढा नक्षत्र, बव करण, चंद्रमा धनु उपरांत मकर राशि और सूर्य सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने, व्रत रखने और श्रद्धापूर्वक पूजा करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है. यह दिन शिवभक्तों के लिए सावन की साधना को पूर्ण करने का विशेष अवसर माना जाता है. सोमवार सुबह 6:10 बजे सूर्योदय और शाम 6:48 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर बाद 4:27 बजे चंद्रोदय और अगले दिन तड़के 3:16 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, आज सूर्य मघा नक्षत्र में स्थित रहेंगे, जबकि चंद्रमा रात लगभग 08:28 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

पंचांग के अनुसार, आज सावन का चौथा व अंतिम सोमवार व्रत है. आज सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद घर के मंदिर या शिव मंदिर में भगवान शिव का ध्यान करके पूजा का संकल्प लें. सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल या स्वच्छ जल अर्पित करें. इसके बाद दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक किया जा सकता है. भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल और सफेद चंदन अर्पित करने की भी परंपरा है. पूजा के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. इसके बाद शिव चालीसा या शिव स्तुति का पाठ करके भगवान शिव की आरती करें और प्रसाद वितरित करें. श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या अन्य वस्तुओं का दान भी कर सकते हैं. पंचांग से जानिए सावन के चौथे व अंतिम सोमवार के दिन के शुभ व अशुभ मुहूर्त…

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 24 अगस्त 2026
आज की तिथि- द्वादशी तिथि – पूर्ण रात्रि तक
आज का नक्षत्र- पूर्वाषाढा – 08:28 पी एम तक, फिर उत्तराषाढा नक्षत्र
आज का करण- बव – 05:22 पी एम तक, बालव – पूर्ण रात्रि तक
आज का योग- प्रीति – 07:04 ए एम तक, आयुष्मान योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- धनु राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:56 ए एम
सूर्यास्त- 06:52 पी एम
चन्द्रोदय- 04:40 पी एम
चन्द्रास्त- 02:54 ए एम, 25 अगस्त

आज के शुभ योग और मुहूर्त 24 अगस्त 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:28 ए एम से 05:12 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:58 ए एम से 12:50 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:33 पी एम से 03:25 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:52 पी एम से 07:14 पी एम
अमृत काल: 03:07 पी एम से 04:54 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:02 ए एम से 12:46 ए एम, 25 अगस्त

शिववास: कैलाश पर

आज के अशुभ मुहूर्त 24 अगस्त 2026
राहुकाल: 07:33 ए एम से 09:10 ए एम
यमगण्ड: 10:47 ए एम से 12:24 पी एम
गुलिक काल: 02:01 पी एम से 03:38 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:50 पी एम से 01:42 पी एम
वर्ज्य: 05:16 ए एम से 07:01 ए एम, 25 अगस्त
दिशाशूल: पूर्व



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top