भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘ऐसी बदतमीजी पहले कभी नहीं देखी…’, हाथ-पैर पकड़कर घसीटते हुए सदन से...


Last Updated:

बंगाल विधानसभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हंगामा भी है. राजनीति भी है. गुस्‍सा भी है. दुश्मनी भी है. विपक्ष के गुट में ही बढ़ती खींचतान भी है. तो आइए जानते हैं आखिर वीडियो में है क्या. सीएम ने क्यों और किसे कहा कि ऐसी बदतमीजी पहले कभी नहीं देखी. आखिर स्पीकर को ऐसा फैसला क्यों लेना पड़ा और इसके बाद क्या हुआ? पूरी कहानी जानिए.

हाथ-पैर पकड़कर घसीटते हुए सदन से किस नेता को बाहर ले गए मार्शल? देखें Video Zoom

बंगाल विधानसभा में मार्शलों द्वारा टीएमसी विधायक कुनाल घोष को हाथ-पैर पकड़कर सदन से बाहर ले जाते हुए वायरल वीडियो.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया है. सदन के अंदर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि स्पीकर को मार्शलों को बुलाना पड़ा. इसके बाद जो हुआ उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर अब वायरल है. वीडियो में मार्शल विधायक कुणाल घोष को हाथ-पैर पकड़कर घसीटते हुए सदन से बाहर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. इस घटना ने बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है.

बवाल की शुरुआत कैसे हुई? सदन में भिड़े दो टीएमसी खेमे

मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर चर्चा चल रही थी. सदन में उस वक्त अजीबोगरीब माहौल बन गया जब कालीघाट तृणमूल गुट का आरोप लगाया कि कि उनके वक्ताओं को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. उनका कहना था कि उनकी सूची से नाम जानबूझकर काटे जा रहे हैं. इसी खुन्नस के चलते सदन का माहौल अचानक गर्म हो गया और दोनों गुटों के विधायक आमने-सामने आ गए.  स्थिति तब और बिगड़ गई जब ऋतब्रत गुट के विधायक अखरूज्जमान ने जैसे ही बोलना शुरू किया ममता गुट के विधायक कुणाल घोष अपनी सीट छोड़कर सीधे उनके सामने जा पहुंचे. कुणाल ने अचानक अपने तेवर दिखाते हुए उनसे तीखे सवाल किए और कहा कि उन्होंने उनके नाम क्यों काटे. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों नेताओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. आसपास मौजूद अन्य विधायकों ने तुरंत बीच में आकर किसी तरह मामले को शांत कराने की कोशिश की.

स्पीकर ने दी थी कुणाल घोष को आखिरी चेतावनी

सदन में शोर-शराबा बढ़ता गया. स्पीकर रथिंद्र बसु ने कई बार कुणाल घोष से अपनी सीट पर लौटने को कहा. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर वह नहीं माने तो उन्हें सदन से बाहर कर दिया जाएगा. लेकिन कुणाल घोष शांत नहीं हुए. इसके बाद स्पीकर ने विधानसभा के मार्शलों को कार्रवाई का आदेश दे दिया.

कुणाल घोष को सदन से बाहर करने का वीडियो



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top