भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

JPSC Mains Exam Postponed | Jharkhand Civil Services Paper Leak Update


रांची56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

यह परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई को रांची जिले के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होनी थी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि परीक्षा संचालन में हुई गड़बड़ी और सरकार से मिले आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है।

बता दें कि आयोग पर भर्ती परीक्षाओं को लेकर लगातार आरोप लग रहे थे। आरोप था कि JPSC, उत्तर प्रदेश में ब्लैकलिस्टेड घोषित की जा चुकी एक एजेंसी से झारखंड में विभिन्न भर्ती परीक्षाएं आयोजित करा रहा है।

इस पूरे मामले को लेकर आयोग के भीतर भी मतभेद सामने आए थे। आयोग के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर चिंता जताई थी। सदस्य ने अपनी शिकायत में कहा था कि यदि समय रहते उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर असर पड़ सकता है।

आयोग के इस निर्देश से भविष्य में संभावित परेशानियों पर विराम लगा है, लेकिन परीक्षा में विलंब होने से अभ्यर्थियों में निराशा भी देखने को मिल रही है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा की नई तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी बाद में जारी की जाएगी। विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया JPSC कार्यालय घेराव

वहीं, राजधानी रांची में झारखंड लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर बुधवार को माहौल गरमा गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता झारखंड लोक सेवा आयोग कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पहले से सतर्क पुलिस प्रशासन ने कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे, बावजूद इसके प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार करते हुए मुख्य गेट तक पहुंच गए। उसे तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

———————–

ये भी पढ़िए

JPSC में CID की रेड; देर रात तक टीम एक्टिव:डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर सहित 8 अरेस्ट, आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

झारखंड लोकसेवा आयोग की नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई। झारखंड लोक सेवा आयोग के कार्यालय सहित कुल आठ स्थानों पर सीआईडी और रांची पुलिस ने छापेमारी की।

जांच के दौरान परीक्षा संचालित करने वाली एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्रा. लि. (टीडीपीएल) के ठिकानों को भी खंगाला गया।

इस कार्रवाई में जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता के साथ डेटा एंट्री, प्रोग्रामिंग और परीक्षा प्रबंधन से जुड़े आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top