भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कक्षा 1 से 5 के 8.59 लाख बच्चों की परखी जाएगी बुनियादी...




राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बच्चों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) मजबूत करने के लिए झारखंड में आकलन अभियान शुरू होगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए ”मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण 2.0” कार्यक्रम के क्रियान्वयन का आदेश जारी कर दिया है। राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को जिला स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह अभियान 24 अगस्त से चलेगा। प्रथम चरण 24 अगस्त से 31 अगस्त , द्वितीय 07 से 12 सितंबर, तृतीय 28 सितंबर से 05 अक्टूबर, चतुर्थ 26 से 31 अक्टूबर, पांचवां 25 नवंबर से 01 दिसंबर और छठवां चरण 14 से 19 दिसंबर 2026 तक चलेगा। प्रत्येक चरण की अवधि अधिकतम 07 दिन होगी। मूल्यांकन की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए प्रत्येक विद्यालय में 02 बाहरी शिक्षकों को मूल्यांकनकर्ता के रूप में एक दिन के लिए प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इनकी पहचान और चयन जिला स्तर पर होगा। मूल्यांकनकर्ता शिक्षक बच्चों से पढ़ना, लिखना, समझना ,अक्षर ज्ञान, हिन्दी ,अंग्रेजी, गणित विषयों का सर्वे करेंगे और रिपोर्ट सौंपेंगे। एनईपी-2020 में मूल्यांकनकर्ता को बच्चों की शैक्षणिक यात्रा का आधार माना गया है। यदि प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चे करेंगे नहीं सीखते तो उच्चतर कक्षाओं में उनका अधिगम प्रभावित होता है। इसी को ध्यान में रखकर भारत सरकार ने निपुण भारत मिशन शुरू किया है। पिछले वर्ष 2025 में राज्य के 34,102 विद्यालयों में एमविएन- मूल्यांकनकर्ता 1.0 चलाया गया था, जिसमें कक्षा 2 और 3 के 3,75,139 विद्यार्थियों का अधिगम आकलन किया गया था। आकलन में पाया गया कि कई उल्लेखनीय प्रयासों के बावजूद अभी भी अनेक विद्यार्थियों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग की आवश्यकता है। साथ ही विद्यालय, प्रखंड और जिला स्तर पर अधिगम अंतरालों को भी रेखांकित किया गया। इन्हीं अनुभवों के आधार पर एमविएन- मूल्यांकनकर्ता 2.0 की रूपरेखा तैयार की गई है। इस बार कार्यक्रम का दायरा बढ़ाया गया है। राज्य के कुल 34,376 सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों का मूल्यांकन नमूना आधारित पद्धति से होगा। मूल्यांकन की शिक्षकों को दी गई ट्रेनिंग : जिला शिक्षा अधीक्षक खुशबू ने बताया कि मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण कार्यक्रम के तहत सभी 581 स्कूलों को निर्देश भी दिया गया है। वहीं जिला में मूल्यांकनकर्ता शिक्षकों को ट्रेनिंग दिया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय से 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। आंकलन रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top