भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कडरू स्थित सर्विस सेंटर का ताला तोड़ 12 लैपटॉप व पार्ट्स ले...



रांची|अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू स्थित एचपी और लेनोवो सर्विस सेंटर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने 12 लैपटॉप, पांच हेडफोन और कई कीमती स्पेयर पार्ट्स चोरी कर ली। चोरों ने सर्विस सेंटर का ताला और अंदर के दरवाजों की कुंडियां तोड़कर घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में सर्विस सेंटर के मैनेजर राजेश कुमार सिन्हा (55 वर्ष) ने अरगोड़ा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजेश कुमार सिन्हा छह नवंबर की शाम करीब सात बजे रोज की तरह सर्विस सेंटर को अंदर और बाहर से बंद कर अपने घर चले गए थे। अगले दिन सात नवंबर की सुबह करीब नौ बजे जब वह सेंटर पहुंचे और बाहर का दरवाजा खोला, तो अंदर के सभी दरवाजों की कुंडी टूटी हुई मिलीं। इसके बाद अंदर छानबीन करने पर पता चला कि चोर 12 लैपटॉप, पांच एचपी हेडफोन और कई महत्वपूर्ण स्पेयर पार्ट्स लेकर फरार हो गए हैं। मैनेजर ने अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top