भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कम दुकानों के आवंटन पर भड़के विस्थापित, डीवीसी सिविल कार्यालय का किया...




भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल डीवीसी प्रबंधन की ओर से 26 दुकानों के आवंटन और जमीन का सीमांकन किए जाने के विरोध में बुधवार को स्थानीय विस्थापितों ने डीवीसी सिविल ऑफिस का घेराव किया। विस्थापितों ने प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए दुकान आवंटन में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे विस्थापितों का कहना था कि डीवीसी प्रबंधन ने 26 दुकानों का आवंटन कर दिया है और सोमवार को जमीन का सीमांकन भी कर दिया। जबकि पूर्व में कई विस्थापितों को दुकान आवंटित की गई थी और इसके लिए उन्होंने निर्धारित राशि भी जमा कर दी थी। इसके बावजूद अब तक उन्हें जमीन का सीमांकन कर दुकान नहीं दी गई। ऐसे में बाहरी और कथित अवैध लोगों को दुकान आवंटित करना विस्थापितों के साथ अन्याय है। विस्थापितों ने प्रबंधन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पुनर्वासित रैयतों को जमीन का मालिकाना हक देने की बात आती है, तो प्रबंधन यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि बोकारो थर्मल की कोई भी जमीन डीवीसी के नाम पर नहीं है। ऐसे में सवाल है कि जब जमीन डीवीसी की नहीं है, तो प्रबंधन दुकानें आवंटित कैसे कर रहा है? घेराव में बालेश्वर यादव, मंजूर आलम, करीमुद्दीन अंसारी, जलेश्वर महतो, जितेंद्र यादव, अख्तर अंसारी, फलजीत महतो आदि शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top