Last Updated:
Palamu Best Place For Honeymoon: कम बजट में हनीमून मनाने के लिए जगह तलाश रहे हैं तो पलामू के बेतला जंगल में बने मड हाउस और ट्री हाउस बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. यहां जंगल के बीच ठहरने और प्रकृति के करीब समय बिताने का अनूठा अनुभव मिलता है.
पलामू. शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में नवविवाहित जोड़े अपने हनीमून को खास और यादगार बनाने के लिए खूबसूरत जगहों की तलाश करते हैं. अगर आप भी हनीमून के लिए किसी शांत, प्राकृतिक और रोमांच से भरपूर जगह पर जाना चाहते हैं, तो पलामू के बेतला जंगल में बने मड हाउस और ट्री हाउस एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं. यहां शहर के शोरगुल से दूर जंगल के बीच रात बिताने का अनूठा अनुभव मिलता है. खास बात यह है कि कम बजट में भी यहां ठहरकर प्रकृति के करीब समय बिताया जा सकता है.
मड हाउस-ट्री हाउस का लें मजा
पलामू टाइगर रिजर्व प्रबंधन की ओर से बेतला नेशनल पार्क से करीब चार किलोमीटर दूर नेतरहाट मार्ग स्थित बक्सा मोड़ पर पर्यटकों के लिए मड हाउस और ट्री हाउस तैयार किए गए हैं. मिट्टी और लकड़ी से बने ये आवास जंगल के प्राकृतिक वातावरण के बीच सैलानियों को ठहरने का अवसर देते हैं. यहां तीन मड हाउस बनाए गए हैं, जिनके ऊपर ट्री हाउस का भी निर्माण किया गया है. जंगल के बीच इन आवासों की बनावट और आसपास का प्राकृतिक वातावरण नवविवाहित जोड़ों के लिए खास अनुभव बन सकता है.
कितना है किराया
यहां ठहरने के लिए पर्यटकों को एसी कमरे, गीजर समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. डबल बेड ट्री हाउस का किराया करीब 2000 रुपये और चार बेड वाले ट्री हाउस का किराया करीब 2500 रुपये बताया गया है, जबकि मड हाउस का किराया लगभग 2000 से 3000 रुपये तक है. किराया आवास और उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. यहां 24 घंटे सुरक्षा के लिए केयरटेकर और गार्ड की व्यवस्था भी रहती है.
खाने-पीने के लिए कैंटीन की सुविधा
यहां जंगल के बीच बने मड और ट्री हाउस में करीब 2000 रुपये प्रतिदिन के किराये पर ठहर सकते हैं, वहीं जंगल सफारी का शुल्क करीब 2400 रुपये है. खाने-पीने के लिए भी यहां कैंटीन की सुविधा उपलब्ध है, जहां 80 से 120 रुपये तक में थाली मिल जाती है. ऐसे में अगर दो लोग 10 हजार रुपये का बजट लेकर आते हैं, तो एक जंगल सफारी और भोजन के खर्च के साथ करीब 2 से 3 दिन तक ठहरने का प्लान बना सकते हैं.
वेज और नॉनवेज दोनों तरह की थाली
जंगल के बीच शाम का नजारा भी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण है. आसपास मोर-मोरनी की आवाजें और प्राकृतिक वातावरण के बीच सुकून के पल बिताए जा सकते हैं. खाने-पीने के लिए कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध है, जहां सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक वेज और नॉनवेज भोजन मिलता है. वेज थाली करीब 80 से 120 रुपये और नॉनवेज थाली करीब 200 रुपये में उपलब्ध है.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…