मारवाड़ी युवा मंच गुमला के तत्वावधान में 19 अगस्त को एक मुफ्त मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मेदांता हॉस्पिटल रांची के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुमला के माहेश्वरी भवन में किया जाएगा। शिविर का समय पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। शिविर डॉक्टर मरीजों की मुफ्त जांच और परामर्श देंगे। कार्डियोलॉजिस्ट में डॉ. नवनीत कुमार बाखला, गाइनोकोलॉजिस्ट में डॉ. अमूल्या स्वाति और ईएनटी में डॉ. कृष्ण किंकर दास रहेंगे।
Source link