भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छुट्टी के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत



सदर थाना क्षेत्र के आंजन पंचायत अंतर्गत छोटा खटंगा गांव निवासी राजेश कुमार 38 की सोमवार शाम इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। वह रविवार को सड़क हादसे में घायल हुए थे। हादसे के बाद प्राथमिक इलाज कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें दोबारा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजेश की पत्नी महरेंगिया देवी ने बताया कि रविवार दोपहर राजेश गुमला जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसी दौरान आंजन के समीप एक अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे में वह घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी थी। परिजन के अनुसार सोमवार सुबह राजेश की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन शाम में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top