भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कहीं बनते हैं अटके काम, तो कहीं मिलता है परीक्षा में टॉप...


होमफोटोधर्म

अटके काम बनाने वाले रांची के टॉप-4 हनुमान मंदिर, दूर-दूर तर महिमा की चर्चा

Last Updated:

रांची में कई प्रसिद्ध हनुमान मंदिर हैं. मान्यता के अनुसार धुर्वा का पंचमुखी मंदिर भक्तों के संकट दूर करता है. मेन रोड का प्राचीन मंदिर अपने भव्य नजारे और खास लड्डू के लिए प्रसिद्ध है. मराशिलि पहाड़ मंदिर में रात को रुकना वर्जित है. वहीं हरमू मंदिर में लगातार तीन महीने आने से हर मन्नत पूरी होती है.

झारखंड की राजधानी रांची का धुर्वा सेक्टर-1 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है. मान्यता है कि यहां आने से भक्तों के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और अटके हुए काम पूरे होते हैं. परीक्षा में सफलता के लिए बड़ी संख्या में छात्र भी यहां प्रार्थना करने आते हैं.

मंदिर के पुजारी रामनरेश के अनुसार जो लोग किसी अज्ञात भय से पीड़ित हैं या बड़े संकट में फंसे हैं, उन्हें यहां विशेष लाभ मिलता है. ऐसे श्रद्धालु यदि हर मंगलवार को मंदिर आकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो मात्र एक महीने के भीतर उन्हें संकटों से मुक्ति मिल जाती है.

रांची के मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर काफी प्राचीन और प्रसिद्ध है. शहर के बीचों-बीच होने के कारण आते-जाते लोग यहां शीश झुकाते हैं. मंगलवार को यहां की भव्यता देखते ही बनती है और भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन जाती है. यहां हर दिन आरती होती है और यहां का शुद्ध देसी घी का लड्डू बेहद लोकप्रिय है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद आप आ जाइए रांची के मराशिलि पहाड़ स्थित हनुमान मंदिर में. मान्यता है कि इस पूरे पहाड़ की रखवाली स्वयं बजरंगबली करते हैं और रात का समय सिर्फ उनका होता है. इसी वजह से यहां रात में रुकना सख्त मना है. कहा जाता है कि रात में रुकने से प्रभु नाराज हो जाते हैं.

यहां के पुजारी अमित बताते हैं कि हर मंगलवार आने वाले भक्तों की कामना अवश्य पूरी होती है. कई श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने के बाद यहां विशेष पूजा-अर्चना करवाने भी आते हैं और ऐसा महीने में कई बार होता है. यदि आप रांची के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं, तो इस मंदिर में आना बिल्कुल न भूलें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top